scorecardresearch
 

करण जौहर ने अनाउंस की अपनी पहली मलयालम फिल्म! साउथ की सक्सेस से धुलेगा हिंदी का फेलियर?

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर अब साउथ सिनेमा में बतौर प्रोड्यूसर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2' और 'चांद मेरा दिल' जैसी फिल्मों के लगातार फेलियर के बाद, धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी पहली मलयालम फिल्म ओडियन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. क्या साउथ से उन्हें सक्सेस मिल पाएगी?

Advertisement
X
करण जौहर चले साउथ! (Photo: Instagram/@karanjohar; IMDB)
करण जौहर चले साउथ! (Photo: Instagram/@karanjohar; IMDB)

बॉलीवुड फिल्मों के टॉप प्रोड्यूसर्स में से एक करण जौहर अब साउथ का रुख करने जा रहे हैं. करण का साउथ फिल्मों के लिए प्यार हमेशा से झलकता रहा है. उन्होंने अभी तक बाहुबली (2015) फ्रेंचाइजी, 2.0 और देवरा जैसी बड़ी साउथ फिल्मों को उत्तर भारत में डिस्ट्रिब्यूट किया था. मगर अब करण की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस, पहली बार साउथ में फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही है. करण ने मंगलवार को अपनी पहली मलयालम फिल्म ओडियन की अनाउंसमेंट शेयर की.

करण की पहली मलयालम फिल्म ओडियन

सोशल मीडिया पर अपनी मलयालम फिल्म ओडियन अनाउंस करते हुए करण ने बताया कि इस फिल्म में साउथ के दमदार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल करने वाले हैं. अपने जानदार किरदारों के लिए दर्शकों की फेवरेट मंजू वारियर भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी. फिल्म प्रोड्यूस करने के साथ-साथ पृथ्वीराज इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.

करण ने लिखा, 'हम मलयालम सिनेमा के संसार में अपना पहला कदम रख रहे हैं. और मुझे अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि हमें इस काम में बेस्ट पार्टनर मिले हैं.'

ओडियन के डायरेक्टर राहुल सदाशिवन होंगे, जिन्होंने मलयालम में शानदार हॉरर फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने इससे पहले भूतकालम, ब्रह्मयुगम और Diés Iraé जैसी दमदार मलयालम हॉरर फिल्में बनाई हैं, जिन्हें क्रिटिक्स से लेकर जनता तक से बहुत प्यार मिला है. ओडियन, मलयालम लोक कथाओं में काला जादू करने वाले जादूगरों को कहा जाता है.

Advertisement

लोक कथाओं में मिलने वाले इस मिथक में सामाजिक न्याय और ताकतवर लोगों के हाथों मसले जा रहे, पिछड़े लोगों का नैरेटिव भी मिलता है. इस रहस्यमयी कहानी के साथ जहां राहुल सदाशिवन परफेक्ट डायरेक्टर साउंड करते हैं, वहीं पृथ्वीराज और मंजू जैसे दमदार कलाकारों का होना करण जौहर की ओडियन को एक सॉलिड प्रोजेक्ट बनाता है.

दूर होगा फेलियर का दौर?

करण जौहर की मलयालम फिल्म की डिटेल्स इसे एक पोटेंशियल हिट बनाती हैं. मलयालम इंडस्ट्री बहुत लिमिटेड बजट में शानदार फिल्में गढ़ने में माहिर हो चुकी है और उनकी कहानियों को डबिंग के साथ हिंदी ऑडियंस भी खूब देखती है. करण ने ओडियन की अनाउंसमेंट के साथ यह भी बताया है कि यह मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी आएगी. सब ठीक रहा तो ओडियन करण के लिए हिट प्रोजेक्ट भी बन सकती है, जो करण को बड़ी राहत देने वाली बात होगी.

पिछले कुछ समय से करण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहीं. पिछले साल धर्मा प्रोडक्शन की तीन लव स्टोरीज धड़क 2, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और इस साल चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई हैं. जबकि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने भी बहुत एवरेज कलेक्शन किया था.

Advertisement

करण के एक्सपेरिमेंट वाले प्रोजेक्ट्स किल और 'होमबाउंड' को जैसी तारीफें और कामयाबी मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली. ऐसे में करण को अपने प्रोडक्शन हाउस से अब कुछ बड़ी हिट्स की जरूरत है. देखना है कि हिंदी में नाकामी देख रहे करण को, उनकी पहली मलयालम फिल्म से कैसी कामयाबी मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement