scorecardresearch
 

'हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह पर बैन की मांग, कंगना रनौत ने किया बचाव

रणवीर सिंह पर FWICE के नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के बीच कंगना रनौत उनके समर्थन में सामने आई हैं. 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना ने कहा कि सफलता के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं और आखिर में सब ठीक हो जाता है.

Advertisement
X
रणवीर के सपोर्ट में कंगना (Photo: ITG)
रणवीर के सपोर्ट में कंगना (Photo: ITG)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म से उनके बाहर होने के बाद शुरू हुआ मामला अब इतना बढ़ गया है कि फिल्म इंडस्ट्री की संस्था FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है. इसी विवाद के बीच कंगना रनौत ने रणवीर के समर्थन में बयान दिया है.

अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना से जब रणवीर सिंह पर हुए एक्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा- ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें. आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, उनके इतने दुश्मन हैं.

कंगना ने आगे कहा- जब आप जिंदगी में आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावटें आती हैं. आपको हमेशा सीधा रास्ता नहीं मिलता. मेरे साथ भी बहुत कुछ हुआ है, लेकिन देखिए आज मैं कहां हूं. मेरी गाड़ी भी अच्छी चल ही रही है. कोई फर्क नहीं पड़ता, आखिर में सब ठीक हो जाता है.

क्या है रणवीर सिंह का पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से बाहर होने की खबरों के बाद हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के फिल्म मेकर फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आरोप लगाया कि रणवीर ने प्रोजेक्ट से अचानक दूरी बना ली, जिससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ. बताया गया कि फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके थे और नुकसान का आंकड़ा करीब 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

Advertisement

इसके बाद मामला FWICE तक पहुंचा. संस्था ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया, जिसके तहत उससे जुड़े यूनियन सदस्यों से एक्टर के साथ काम न करने की अपील की गई. हालांकि बाद में FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने स्पष्ट किया कि यह कानूनी "बैन" नहीं, बल्कि एक "नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव" है, क्योंकि संस्था के पास किसी कलाकार पर कानूनी प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है.

कंगना ने अपने अनुभव से दी नसीहत

कंगना रनौत का मानना है कि सफलता के साथ विवाद और विरोध भी आते हैं. उन्होंने अपने करियर के संघर्षों का उदाहरण देते हुए रणवीर को हौसला रखने की सलाह दी. कंगना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है. कुछ लोग उनके समर्थन को सही बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि रणवीर को पहले 'डॉन 3' विवाद पर अपनी सफाई देनी चाहिए.

फिलहाल रणवीर सिंह ने इस पूरे मामले पर पब्लिकली कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन इतना जरूर है कि FWICE और 'डॉन 3' विवाद के बीच अब कंगना रनौत की एंट्री ने इस मामले को और ज्यादा चर्चित बना दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement