scorecardresearch
 

'वर्किंग मदर्स को मैटरनिटी लीव मिलती है, वर्क प्लेस में सपोर्ट नहीं' कंगना ने उठाया बड़ा सवाल

कंगना रनौत जल्द फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं. इसमें उनके साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे ने काम किया है. तीनों एक्ट्रेस मिलकर पिक्चर का प्रमोशन करने में बिजी हैं. एक प्रमोशनल इंटरव्यू में कंगना ने वर्किंग मदर्स को लेकर बड़ा सवाल उठाया.

Advertisement
X
कंगना रनौत ने वर्किंग मांओं को लेकर उठाई आवाज (Photo: Instagram/@kanganaranaut)
कंगना रनौत ने वर्किंग मांओं को लेकर उठाई आवाज (Photo: Instagram/@kanganaranaut)

कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. इसमें उनका साथ दे रही हैं एक्ट्रेस गिरीजा ओक और स्मिता तांबे. एक प्रमोशनल इंटरव्यू में जब स्मिता की बेटी को सेट पर समय बिताने की अनुमति दिए जाने की बात आई, तो कंगना ने सवाल उठाया कि वर्किंग मदर्स को वैसी ही मदद क्यों नहीं मिलती.

इंटरव्यू के दौरान तीनों एक्ट्रेसेज से पूछा गया कि उनके मन में क्या चल रहा है. स्मिता ने जवाब दिया, 'मेरे मन में हमेशा यही चलता रहता है कि मेरी बेटी समय पर सोई या नहीं, क्योंकि अगर वह देर से सोई तो देर से उठेगी और यह चक्र चलता रहेगा. यह लगातार चलता रहता है. एक मां 24 घंटे नहीं, बल्कि 48 घंटे एक्टिव रहती है.'

जब इंटरव्यूअर ने मजाक में कंगना रनौत को मंडी क्षेत्र की मां कहा, तो कंगना ने हंसते हुए खुद को जगत जननी बता दिया. उन्होंने आगे कहा, 'यह देखना बहुत अद्भुत है. स्मिता की बेटी सेट पर आती थी और वहां खेलती थी. हम अक्सर प्रेयर रूम या अन्य सुविधाओं की बात करते हैं. लेकिन बच्चों के लिए अलग से कोई कमरा क्यों नहीं होता?'

कंगना ने अपने पर्सनल एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए कहा, 'मैं हमेशा देखती हूं कि सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को 6 महीने की मैटरनिटी लीव मिलती है. उसके बाद अगर वह अपने बच्चे को काम पर ले जाना चाहे तो उनके लिए कोई प्ले रूम नहीं होता. अब सरकार भी रिजर्वेशन के जरिए महिलाओं को वर्कफोर्स में लाना चाहती है. लेकिन उनके लिए यह मुश्किल होगा और उन्हें परिवार और करियर के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्हें बहुत ज्यादा सपोर्ट की जरूरत है.'

Advertisement

गिरीजा ओक ने कंगना से सहमति जताते हुए कहा, 'परिवार और करियर के बीच चुनाव नहीं होना चाहिए. यह बहुत दुखद स्थिति है.'

कब आएगी कंगना-गिरिजा की फिल्म?

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के लेखक और निर्देशक मनोज तपड़िया हैं. फिल्म का निर्माण जयंतीलाल गड़ा और कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की भयावह घटनाओं पर आधारित है. 'भारत भाग्य विधाता', कामा अस्पताल में गोलीबारी के दौरान मरीजों की सुरक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाने वाले अस्पताल स्टाफ की कहानी दिखाती है. . इसमें कंगना रनौत, स्मिता तांबे और गिरीजा ओक लीड रोल्स में हैं. ईशा डे, प्रिया बेर्डे, अमृता नामदेव समेत अन्य कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement