scorecardresearch
 

'देश को गालियां दोगे तो यही होगा', सड़कों पर पीटे जा रहे Gen Z प्रदर्शनकारी, कंगना ने किया सपोर्ट!

जेन जी प्रदर्शन और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रोटेस्ट के बाद सड़कों पर उनकी पहचान कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि हर एक्शन का बराबर रिएक्शन होता है और देश व सरकार को गालियां देने वालों को जवाब सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए.

Advertisement
X
Gen Z पर भड़कीं कंगना (Photo: ITGD)
Gen Z पर भड़कीं कंगना (Photo: ITGD)

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने Gen Z प्रदर्शनकारियों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के बजाय उनकी आलोचना की और कहा कि हर एक्शन का बराबर रिएक्शन होता है.

'पब्लिक प्रॉपर्टी तोड़ोगे तो पब्लिक भी जवाब देगी'

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि जो प्रदर्शनकारी सड़कों पर लोगों से मार खा रहे हैं या विरोध झेल रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि हर काम का नतीजा होता है.

उन्होंने लिखा- जब बोलते हो तो सुनना भी पड़ेगा. अगर तुम पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाओगे तो पब्लिक भी तुम्हें जवाब देगी. अगर देश और सरकार को गंदी-गंदी गालियां दोगे, तो अब उन लोगों की भी सुनो जिन्होंने इस सरकार को वोट देकर चुना है. बोलने का हक सिर्फ तुम्हें ही नहीं, उन्हें भी है. अब रोने वाली कोई बात नहीं है. हर एक्शन का बराबर और उलट रिएक्शन मिलता है. 

Gen Z को लेकर कही ये बड़ी बात

इससे पहले भी कंगना ने Gen Z प्रदर्शनकारियों के वायरल रील्स पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना भद्दा और अभद्र व्यवहार कभी नहीं देखा.

Advertisement

कंगना ने लिखा- इनके वीडियो देखकर उल्टी आने जैसी फीलिंग होती है. जिस तरह की भाषा ये इस्तेमाल कर रहे हैं, वो बेहद घटिया है. भारत खूबसूरत संस्कृति और सभ्यता वाला देश है, लेकिन ये लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसा ही व्यवहार भी करते हैं. इनके वीडियो देखने के बाद मुझे डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत महसूस हुई.

क्या है पूरा मामला?

हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हजारों छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटे थे. इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में Gen Z युवा शामिल हुए.

प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो और रील्स वायरल हुए. कोई पुलिस बैरिकेड्स से भागते हुए वीडियो बना रहा था, तो कोई 'फिट चेक' और मीम्स शेयर कर रहा था. इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी. आखिरकार प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाया और अपनी जीत का दावा किया.

कंगना रनौत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है. एक तरफ कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कई यूजर्स इसे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बेहद सख्त और विवादित टिप्पणी बता रहे हैं. कंगना को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement