scorecardresearch
 

शानदार अदाकार, मगर हिट पाने को तरसीं कंगना, बैक टू बैक दीं 11 फ्लॉप

कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, मगर इसके बावजूद उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ गई. एक हफ्ते में कंगना की फिल्म फ्लॉप साबित होती दिख रही है. नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि वो ऑडियंस भी नहीं जुटा पा रहीं? ये शायद हर कोई जानना चाहेगा.

Advertisement
X
कमजोर पड़ा कंगना का जादू? (Photo: Social Media)
कमजोर पड़ा कंगना का जादू? (Photo: Social Media)

एक समय ऐसा हुआ करता था जब बॉलीवुड में कंगना रनौत के आसपास किसी भी एक्ट्रेस की तुलना नहीं की जाती थी. उनकी एक्टिंग का जलवा हर किसी की नींद उड़ा देता था. साल 2014-15 कंगना के करियर का सबसे बेस्ट समय था. वो लगातार दो बार एक्टिंग नेशनल अवॉर्ड जीती थीं. वो जिस रफ्तार से कामयाबी की ओर बढ़ रही थीं, लग रहा था कि एक दिन वो इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कलाकार साबित होंगी.

लेकिन आज वही कंगना कमजोर सी नजर आ रही हैं. उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में आई एक्ट्रेस की फिल्म भारत भाग्य विधाता का भी कुछ ऐसा ही हाल देखने मिला. 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. इतने दिनों में फिल्म का कलेक्शन मात्र 6 करोड़ रुपये (ग्रॉस) रहा. 

क्यों ठंडा पड़ गया कंगना का चार्म?

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता जब रिलीज हुई थी, तब क्रिटिक्स की ओर से इसे पॉजिटिव ही रिव्यूज मिले थे. हर किसी ने फिल्म की स्टोरी और एक्ट्रेस के काम को सराहा था. इस फिल्म से कंगना ने उन बहादुर नर्सों को ट्रिब्यूट दिया था, जिन्होंने 26/11 के समय अस्पताल में आतंकवादियों के हमले से मरीजों को बचाया था.

Advertisement

इतनी दमदार फिल्म होने के बावजूद, कंगना की फिल्म अपने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ ही कमा पाई. इस फिल्म को थिएटर में करीब 3 बड़ी फिल्मों का सामना जरूर करना पड़ा. दिलजीत की मैं वापस आऊंगा, मनोज बाजपेयी की गवर्नर, विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3D- इन फिल्मों ने भारत भाग्य विधाता को तगड़ी टक्कर दी. लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बाद इन सब में से दिलजीत की मैं वापस आऊंगा फिल्म सबसे अव्वल साबित हुई. जबकि बाकी तीन फिल्मों का कलेक्शन लगातार गिरता रहा. 

11 साल से नहीं मिली एक हिट 

बॉलीवुड में इन दिनों कंगना का क्रेज भी काफी कम हो चुका है. जबसे उनकी पिछली फिल्मों का परफॉरमेंस कमजोर हुआ है, तबसे लोगों के अंदर भी उन्हें लेकर कॉन्फिडेंस कम हुआ है. कंगना की आखिरी क्लीन हिट फिल्म साल 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स थी. इसके बाद उनकी 11 फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें से साल 2019 में आई मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म एवरेज साबित हुई. 

Box Office Report
फिल्म नेट कलेक्शन (in CR) बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट
आई लव NY (2015) 1.54 फ्लॉप
कट्टी बट्टी (2015) 24.41 फ्लॉप
रंगून (2017) 20.68 फ्लॉप
सिमरन (2017) 17.26 फ्लॉप
मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी (2019) 92.19 फ्लॉप
जजमेंटल है क्या (2019) 33.11 फ्लॉप
पंगा (2020) 28.92 फ्लॉप
थलाइवी (2021) 1.46 फ्लॉप
धाकड़ (2022) 2.58 फ्लॉप
तेजस (2023) 4.14 फ्लॉप
इमरजेंसी (2025) 16.52 फ्लॉप

हालांकि कंगना को बतौर एक्ट्रेस, बॉक्स ऑफ‍िस की कमाई के हाश‍िए से दूर रखकर देखें तो उनका काम कमाल का है. अदाकारी में वो माह‍िर हैं. लेकिन कंगना ने हार नहीं मानी है. भारत भाग्य विधाता के बाद उनकी तीन फिल्में रिलीज होंगी. जिसमें से एक क्वीन 2 है. वहीं दूसरी आर माधवन के साथ अनटाइटल्ड फिल्म है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसके साथ-साथ तनु वेड्स मनु 3 की भी चर्चा है, जिसमें वो दोबारा माधवन संग नजर आएंगी. देखना है कि क्या कंगना अपनी आने वाली फिल्मों से कमाल दिखा पाएंगी या नहीं.

Advertisement

हमें पूरी उम्मीद है कि कंगना को बस एक शानदार बॉक्स ऑफ‍िस की जरूरत है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement