स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपना सबसे हिट शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 लेकर आए, जो आते ही छा गया है. 20 जून को यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर इसे रिलीज किया गया, जिसे लाखों-करोड़ों लोगों ने देखा. समय ने पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को बतौर गेस्ट बुलाया, जो व्यूअर्स को काफी पसंद भी आया. एपिसोड की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर इस समय वायरल भी हो रही हैं.
समय के शो पर रोस्ट हुए रणबीर?
समय के शो पर कई सारे कंटेस्टेंट आए, जो अपनी कॉमेडी और रोस्टिंग स्टाइल से आलिया और शरवरी को रोस्ट करते रहे. इसमें एक शख्स ऐसा भी था जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बनकर शो पर आया. उसने ट्रंप के अंदाज में आलिया और समय के शो को जमकर रोस्ट किया. X पर इस सेगमेंट की क्लिप भी सामने आई, जिसमें आलिया के पति एक्टर रणबीर कपूर को लेकर भी एक जोक किया गया.
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप बने शख्स ने रणबीर कपूर और रणवीर इलाहाबादिया को लेकर आलिया से जोक करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि वो खुश हैं एक्ट्रेस रणबीर बर्बादिया (जिसे वो रणवीर इलाहाबादिया कहना चाह रहे थे) के साथ नहीं हैं. क्योंकि वो उन्हें बहुत डराते हैं. ये सुनकर आलिया कुछ वक्त के लिए हैरान-परेशान दिखीं. शख्स की बातें सुनकर एक्ट्रेस को तगड़ा झटका लग गया. लेकिन बाद में उसने साफ किया कि वो रणबीर कपूर की बात नहीं कर रहे, जिसके बाद आलिया को आराम मिला. नकली डोनाल्ड ट्रंप की बात सुनकर सब वहां हंसने लगे.
बाद में समय ने आलिया को सवाल पूछने का मौका दिया, मगर वो कुछ कह ना सकीं. वो अभी भी शॉक में थीं, एक्ट्रेस को ना बोलता देख शख्स ने उन्हें स्क्रिप्ट थमाने की बात कही, जिसके बाद उसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला. नकली डोनाल्ड ट्रंप की कॉमिक टाइमिंग देख शरवरी और आलिया हैरान दिखीं. इस क्लिप को कई लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
समय का शो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर छा चुका है. फैंस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने ऊपर किए गए जोक्स को काफी अच्छे से रिसीव किया. दोनों स्टार्स समय के शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा को प्रमोट करने पहुंची थीं, जो 3 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी. कुछ दिन पहले इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.