scorecardresearch
 

Nagpur Tari Poha Recipe: नाश्ते में बनाएं नागपुर का तीखा-मसालेदार तरी पोहा, एक बार खाएंगे तो कभी नहीं भूलेंगे स्वाद!

Nagpur Tari Poha Recipe: अगर आप नाश्ते में रोज एक जैसा पोहा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार नागपुर का मशहूर तरी पोहा ट्राई करें. मसालेदार चने की तरी और नरम पोहे का यह टेस्टी कॉम्बिनेशन आपके नाश्ते का स्वाद दोगुना कर देगा.

Advertisement
X
घर पर बनाएं नागपुर का मशहूर तरी पोहा (Photo-ITG)
घर पर बनाएं नागपुर का मशहूर तरी पोहा (Photo-ITG)

Nagpur Tari Poha Recipe: पराठे और चीले की तरह भारतीय नाश्ते में पोहा भी काफी पसंद किया जाता है. आपने अब तक कई तरह के पोहे खाए होंगे लेकिन क्या कभी नागपुर का फेमस तरी पोहा ट्राई किया है. महाराष्ट्र के नागपुर का यह लोकप्रिय स्ट्रीट फूड अपने तीखे, मसालेदार तरी (ग्रेवी) और नरम पोहे की वजह से काफी पसंद किया जाता है. पोहे के ऊपर गर्मागर्म चने वाली मसालेदार तरी डालकर इसे परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. अगर आप भी घर पर कुछ नया और चटपटा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको नागपुर स्टाइल तरी पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

तरी पोहा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

मसाला पेस्ट बनाने के लिए
3 मीडियम साइज प्याज
2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
1 इंच अदरक
2 लहसुन की कलियां
1 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
1½ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच सफेद तिल
¼ कप तेल

चने के लिए
2 कप काले चने (रातभर भिगोए हुए)
3 कप पानी
2 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
स्वादानुसार नमक

पोहे के लिए
4 कप मोटा पोहा
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

तड़के के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
2-3 बड़े चम्मच मूंगफली
½ छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा आलू (टुकड़ों में कटा)
1 प्याज
1 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
करी पत्ता
½ छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक

Advertisement

तरी (ग्रेवी) के लिए
⅓ कप तेल
1 तेज पत्ता
3 काली इलायची
2 हरी इलायची
2-3 लौंग
7-8 काली मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज
पहले से तैयार मसाला पेस्ट
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
उबले हुए काले चने
2-3 कप पानी
7-8 टमाटर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
हरा धनिया
स्वादानुसार नमक

कैसे बनाएं नागपुर स्टाइल तरी पोहा?

  1. सबसे पहले प्याज, सूखा नारियल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, तिल, तेल और सभी मसालों को पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
  2. भीगे हुए काले चनों को नमक और सूखी लाल मिर्च के साथ प्रेशर कुकर में अच्छी तरह उबाल लें.
  3. पोहे को 2-3 बार हल्के हाथों से धोकर कुछ मिनट के लिए अलग रख दें.
  4. अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें मूंगफली, राई और जीरा डालकर चटकाएं.
  5. फिर आलू, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता और हल्दी डालकर कुछ मिनट तक भूनें. यही तड़का पोहे में मिलाया जाएगा.
  6. अब एक अलग बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें साबुत मसाले व प्याज डालकर भूनें.
  7. तैयार मसाला पेस्ट डालें और 7-8 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं.
  8. इसमें उबले हुए चने, पानी, टमाटर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर कुछ मिनट तक उबालें. आपकी मसालेदार तरी तैयार है.
  9. अब भीगे हुए पोहे में नमक, हरा धनिया और तैयार तड़का मिलाएं.
  10. सर्विंग प्लेट में पहले पोहा रखें और उसके ऊपर गर्मागर्म तरी डालें. हरे धनिये से गार्निश करके तुरंत परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • पोहे को ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं, नहीं तो वह गल सकता है.
  • ग्रेवी को कम गैस पर अच्छी तरह पकाएं, इससे मसालों का स्वाद बेहतर आता है.
  • गरमा-गरम परोसने पर तरी पोहा का स्वाद सबसे अच्छा लगता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement