बादल पे पांव है, है जवानी को ईश्क होना है, आवारा भंवरे जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बना चुकीं सिंगर हेमा सरदेसाई अब इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं. लेकिन अपने गानों के जरिए वो आज भी याद की जाती हैं. हेमा का अनुभव इंडस्ट्री में काफी बुरा रहा है. उन्होंने खुलासा किया था कि एक्टर्स ही नहीं सिंगर्स भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं. इसी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी.
कास्टिंग काउच पर हेमा का खुलासा
अब उन्होंने अपने उस बुरे दौर पर हेमा से जब सवाल किया गया तो वो जवाब देने से बचती दिखीं. उन्होंने जताया कि इस बारे में बात करना सही नहीं है.
बॉलीवुड ठिकाना से हेमा सरदेसाई ने कहा- कास्टिंग काउच के बारे में बात करना सही नहीं है. ये अच्छी बात नहीं है. फिर उन्होंने कहा- मैं सीधा मना कर देती थी. वो कहते थे कि ये गाना आपको नहीं मिलेगा, तो मैं कहती थी- ठीक है. म्यूजिक इंडस्ट्री में सिर्फ म्यूजिक डायरेक्टर्स नहीं होते हैं, आपको गाना देने वाले. और भी बहुत लोग होते हैं. मुझे लगता है कि हर एक का कर्म होता है, मेरा कर्म यही कि मैं निकल जाती थी.
हेमा ने कहा कि- कई मामले ऐसे होते हैं जहां कहा जाता है कि उसने इस्तेमाल किया. लेकिन ये कंसेशुअल हो जाता है, जब आप परमिशन देते हो. आप अपना इस्तेमाल होने देते हो. ये उतना ही बुरा है. मोलेस्टर या रेपिस्ट किसी को कहना बड़ी बात है. मैंने भी जब एक पोस्ट लिखा था तो बड़ी ही समझदारी से लिखा था कि- मैं उसे क्लिन चिट नहीं देती. लेकिन वो रेपिस्ट या मोलेस्टर नहीं था. जिसकी वजह से आप उसे इतनी तकलीफ दे रहे हैं.
किसका बचाव कर रहीं हेमा सरदेसाई?
हेमा ने आगे समझाते हुए कहा- वो एक प्रपोजल दे रहे थे, सामने वाले पर निर्भर करता है कि वो उसे एक्सेप्ट करे न करें. कोई फोर्स नहीं करता इस इंडस्ट्री में किसी को. कम से कम मेरी जानकारी में तो ऐसा नहीं है. अगर कुछ हुआ इंडस्ट्री में ऐसा तो उनको उसकी सजा मिल चुकी है.
पूछे जाने पर कि जिस म्यूजिक डायरेक्टर पर उन्होंने आरोप लगाए थे, और नाम न लेते हुए उनकी इज्जत बचाने की कोशिश की, क्या कभी उन्होंने बात की, या आमना-सामना हुआ? तो वो बोलीं- नहीं मैंने कभी कुछ नहीं मांगा अपने लिए, मैं खुदा का ही काम करती हूं, मैंने कुछ नहीं चाहा अपने लिए. लेकिन सुनती हूं जब भी बातें होती हैं. उनसे आमना सामना कभी नहीं हुआ.
हेमा ने आगे कहा कि जब आप नाम लेते हैं तो एक जिम्मेदारी बन जाती है. ये वही हैं जिन पर कई लोगों मीटू के दौरान आरोप लगाए थे, लेकिन वो मोलेस्टर या रेपिस्ट नहीं है. एक गर्ल चाइल्ड एसोसिएशन की एम्बैसेडर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं उनकी बेटी का भी ध्यान रखूं. उस म्यूजिक डायरेक्टर ने जो भी किया उसकी वजह से उनकी बेटी और पत्नी वो बातें क्यों सुने.
शोबिज छोड़ टीचर बनीं हेमा
हेमा अब शोबिज की जिंदगी छोड़कर आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर बन चुकी हैं. वो श्री श्री रविशंकर की बदौलत ये काम कर रही हैं, वो उन्हें बहुत मानती हैं. हेमा बताती हैं कि उन्होंने शोबिज की दुनिया में जितनी नाइंसाफी होते देखी है वो उस पर भी काम करती हैं. लोगों को सीख देती हैं, समझाती हैं.
हेमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पूरा बॉलीवुड बुरे लोगों से भरा पड़ा है. उन्हें कोई भी भला इंसान नहीं मिला. वो जिस भी स्टूडियो में गईं लोगों ने उन्हें बुरी नजर से ही देखा. उन्होंने कहा था कि हर कोई उनके साथ सोना चाहते थे. हालांकि वो इन घटनाओं से डिप्रेस नहीं हुईं और संघर्ष करती रहीं.
हेमा ने हॉकी प्लेयर और इंवेस्टमेंट बैंकर जेवियर डिसूजा से इंटरफेथ मैरिज की थी, लेकिन 2020 में उनका कार्डियक अरेस्ट से देहांत हो गया. इसके बाद हेमा ने अपनी जिंदगी धर्म कर्म में लगी दी. जानकारी के मुताबिक हेमा के कोई बच्चे नहीं हैं.