scorecardresearch
 

'पापा ने ही अम्मी को मारा...', पति ने 8 महीने की प्रग्नेंट पत्नी का किया मर्डर, 5 साल के मासूम ने बयां की सच्चाई

Mahoba Wife Murder: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक पति ने अपनी ही 8 माह की गर्भवती पत्नी की हंसिया से काटकर निर्मम हत्या कर दी. खौफनाक वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि आरोपी के 5 साल के मासूम बेटे ने अपनी आंखों के सामने मां का कत्ल होते देखा.

Advertisement
X
5 साल के मासूम बेटे के सामने घटी खौफनाक वारदात. (Photo: Representational)
5 साल के मासूम बेटे के सामने घटी खौफनाक वारदात. (Photo: Representational)

UP के ​महोबा जिले में शराब की लत, शक और घरेलू हिंसा का खौफनाक अंत सामने आया है. यहां बिजरारी गांव में एक शख्स ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी की हंसिया से निर्मम हत्या कर दी. वारदात के वक्त 5 साल का मासूम और उसकी छोटी बहन वहीं मौजूद थे. डरा-सहमा मासूम मासूमियत से बताता है कि उसके पिता ने ही मां को मारा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

महोबा के बिजरारी गांव में  एक हंसता-खेलता परिवार शक और नशाखोरी की भेंट चढ़ गया. आरोपी रहीस मंसूरी (बदला हुआ नाम) शराब और जुए का बुरी तरह आदी था. नशे की खातिर वह अपनी चार बीघा जमीन में से ढाई बीघा जमीन पहले ही बेच चुका था.

बीते शनिवार रात जब वह धुत होकर घर लौटा, तो पत्नी निशा (बदला हुआ नाम) ने उसे नशा करने से रोका. बस इसी बात पर विवाद गहराया और हैवान बने रहीस ने पास रखी धारदार हंसिया से अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए.

इस दिल दहला देने वाली वारदात का सबसे खौफनाक पहलू यह रहा कि जब रहीस अपनी पत्नी का कत्ल कर रहा था, तब उसका 5 साल का मासूम बेटा और 2 साल की मासूम बेटी वहीं मौजूद थे.

वारदात के बाद से ही 5 साल का मासूम बुरी तरह डरा और सहमा हुआ है. वह अपनी मासूमियत में कांपती आवाज से बताता है कि कैसे उसके पिता ने ही उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया और झूठी कहानी रचकर गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन पनवाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की कड़ी पूछताछ और 5 साल के मासूम बेटे की इस चश्मदीद गवाही ने दरिंदे पिता की पूरी पोल खोलकर रख दी.

Advertisement

मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी बेहद शक्की मिजाज का था. वहीं, आरोपी के पिता असलम ने भी अपने बेटे को फांसी की सजा देने की मांग की है.
 
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार के मुताबिक, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement