
गोविंदा इन दिनों हेडलाइन्स में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा संग अपनी अनबन की चर्चाओं के बीच वो बेटी टीना संग दिखे. गोविंदा अपनी लाडली बेटी को उनके अपकमिंग रियलिटी टीवी शो 'मां है ना' के लिए सपोर्ट करने पहुंचे. अब शो के सेट से गोविंदा का टीना संग एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बेटी संग उनके रिश्ते पर कई सवाल उठा दिए हैं.
बेटी को गोविंदा ने किया इग्नो?
शो 'मां है ना' को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं. शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना एक साथ नजर आएंगी. ऐसे में गोविंदा सेट पर अपनी प्रिंसेस को सपोर्ट करने पहुंचे. गोविंदा ने शिल्पा शेट्टी और टीना संग पैप्स को कई पोज भी दिए.
मगर एक वीडियो में गोविंदा फोटोशूट के दौरान अपनी बेटी को इग्नोर करते दिखे. वीडियो में देख सकते हैं कि गोविंदा शिल्पा शेट्टी और टीना संग पोज देते हैं. इस दौरान टीना अपने पिता का हाथ पकड़ने की कोशिश करती हैं. लेकिन गोविंदा बेटी का हाथ नहीं पकड़ते. वो शिल्पा शेट्टी की कमर पर हाथ रखकर पोज देते नजर आए. एक पल के लिए टीना मायूस होती दिखीं. लेकिन फिर वो स्माइल करके पोज देने लगीं.
ट्रोल हो रहे गोविंदा
बेटी संग गोविंदा ये मोमेंट पैप्स के कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. कई लोग गोविंदा को कमेंट सेक्शन में ट्रोल करने लगे हैं. उनका कहना है कि गोविंदा को अपनी बेटी के साथ ऐसे बर्ताव नहीं करना चाहिए था.

हालांकि, गोविंदा की ट्रोलिंग के बीच उनके फैंस सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि गोविंदा ने खुद ही बेटी को फोटोज के लिए बुलाया था. उनका ध्यान फोटो खिंचवाने में था. इसलिए बेटी का हाथ पकड़ना भूल गए.
बता दें कि शो में टीना अपनी मां सुनीता के साथ नजर आने वाली हैं. शो में मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते और बॉन्ड को देखने का मौका मिलेगा. फैंस शो के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.