कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपनी बेबाक बातों और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने ही बर्थडे से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया कि वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.
हाल ही में फराह, एक्ट्रेस नीलम कोठारी के घर पहुंचीं, जहां एक्टर समीर सोनी भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान तीनों ने अपने-अपने पतियों की पार्टी से दूरी बनाने वाली आदत पर जमकर चुटकियां लीं.
फराह के जन्मदिन से दूर रहे शिरीष
इसी दौरान समीर सोनी ने फराह को छेड़ते हुए कहा कि उनके पति शिरीष कुंदर तो फराह के बर्थडे पर भी नहीं आए थे. इस पर फराह ने बिना देर किए हंसते हुए जवाब दिया- क्योंकि वो कोई माइलस्टोन बर्थडे नहीं था. फराह का ये जवाब सुनते ही माहौल ठहाकों से गूंज उठा.
बात यहीं नहीं रुकी. नीलम ने याद किया कि फराह के घर होने वाली टेरेस पार्टियां हमेशा शानदार होती हैं. इस पर फराह ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा- हां, लेकिन शिरीष के साथ नहीं.
समीर ने भी खुद की तुलना शिरीष से करते हुए कहा- मैं बिल्कुल शिरीष जैसा हूं. मैं उनका डुप्लीकेट हूं, बस मेरे बाल छोटे हैं. इस पर फराह ने भी हामी भरते हुए कहा कि उनके घर में भी समीर जैसा ही एक इंसान मौजूद है.
फराह को लगा डर
नीलम ने खुलासा किया कि जब भी उनके घर दोस्तों की महफिल सजती है, समीर चुपचाप अपने कमरे में चले जाते हैं, इस पर समीर ने मजाक में कहा कि उनकी शिरीष से काफी समय से मुलाकात नहीं हुई. फराह ने तुरंत पंचलाइन मारते हुए कहा- मेरी भी नहीं. हालांकि अगले ही पल उन्होंने हंसते हुए सफाई भी दी- अरे नहीं, ऐसा नहीं है. मैं उनसे हर दिन मिलती हूं. पता नहीं लोग इसे ही हेडलाइन बना दें.
पूरी बातचीत में फराह और समीर ने अपने-अपने लाइफ पार्टनर्स की सोशल गैदरिंग से दूरी बनाने वाली आदत को लेकर खूब मजेदार किस्से सुनाए. फराह का अपने ही बर्थडे पर किया गया ये मजाक सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
फराह और शिरीष ने 2004 में शादी रचाई थी, दोनों की उम्र में 8 साल का फर्क है. इन दिनों शिरीष अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.