
फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने माथे पर 'टीका' लगवाने से मना कर दिया, जिसके बाद ऑनलाइन उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.
X पर फराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस क्लिप में, होटल के कर्मचारी लॉबी में आरती की थाली के साथ उनका स्वागत करते दिख रहे हैं. हालांकि, जब एक कर्मचारी उनके माथे पर टीका (तिलक) लगाने की कोशिश करता है, तो फराह मना कर देती हैं और इसके बजाय अपनी कलाई पर टीका लगवाती हैं.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद, लोगों ने फिल्म निर्माता की आलोचना शुरू कर दी.
सोशल मीडिया भड़के यूजर्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'जब कोई महिला स्वागत के तौर पर फराह खान को टीका लगाने की पेशकश करती है, तो उन्हें बुरा लग जाता है. सोचिए, उन्होंने नेल पॉलिश लगाई हुई है- जो इस्लाम में हराम है- लेकिन उन्हें टीके से दिक्कत है, क्योंकि नेल पॉलिश एक 'स्टाइल स्टेटमेंट' है, जबकि टीका एक हिंदू परंपरा है। बॉलीवुड के तथाकथित सेलिब्रिटीज का यही हाल है.'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फराह ने पहले फूलों की बारिश लेने से मना किया, और फिर माथे पर कुमकुम लगवाने से भी साफ इनकार कर दिया! जब उन्हें पता है कि वहां इस तरह की रस्में होंगी, तो वे ऐसी जगहों पर जाती ही क्यों हैं? कुछ लोगों को बस विवाद खड़ा करने की आदत होती है! क्या इस तरह से अनादर करना फराह खान को शोभा देता है? और जिन्होंने उन्हें आमंत्रित किया, वे भी उतने ही मूर्ख हैं!'
एक और यूजर ने पूछा, 'इस 'सेक्युलर' फराह खान ने माथे पर टीका लगवाने से मना क्यों किया??'
बाद में मांगी माफी
सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बाद फराह खान ने चुप्पी तोड़ी है. एक वायरल वीडियो पर उन्होंने कमेंट लिखा, 'सॉरी, लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं हैं'.

मैं हूं ना फिल्म से की शुरुआत
फराह ने 2004 में कमर्शियल रूप से सफल फिल्म 'मैं हूं ना' के साथ निर्देशन की शुरुआत की, जिसके बाद 2007 में 'ओम शांति ओम' आई. इसके बाद उन्होंने 2010 में 'तीस मार खान' और 2014 में 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया.
उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जिनमें 'मानसून वेडिंग', 'बॉम्बे ड्रीम्स', 'वैनिटी फेयर', 'मैरीगोल्ड: एन एडवेंचर इन इंडिया' और 'कुंग फू योगा' शामिल हैं.