scorecardresearch
 

भयानक साए के कब्जे में इमरान हाशमी की 'रूह'! 'आवरापन 2' के बाद नई हॉरर फिल्म से करेंगे धमाका

इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अपनी कल्ट फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल के इंतजार के बीच, इमरान ने अपनी अगली हॉरर-म्यूजिकल फिल्म 'रूह' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस फिल्म के टीज़र वीडियो में इमरान का लुक बेहद खौफनाक नजर आ रहा है

Advertisement
X
इमरान हाशमी ने अनाउंस की नई हॉरर फिल्म 'रूह' (Photo: Screengrab)
इमरान हाशमी ने अनाउंस की नई हॉरर फिल्म 'रूह' (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के पोटेंशियल पर कभी भी लोगों को शक नहीं रहा. मगर पिछले करीब एक दशक से उनकी सोलो फिल्मों की कहानियां बहुत दमदार नहीं रहीं. उनके खाते में लाइन से फ्लॉप फिल्में आई हैं. मगर अब ऐसा लग रहा है कि इमरान के खाते में यह सूखा दूर होने वाला है. इस साल इमरान फाइनली अपनी फिल्म आवारापन (2007) का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है. अब इमरान की एक नई फिल्म अनाउंस हुई है, जो एक दमदार म्यूजिकल हॉरर स्टोरी नजर आ रही है.

इमरान की नई हॉरर फिल्म रूह

इमरान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी नई हॉरर फिल्म रूह का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया, जिसका नाम रूह है. विक्रम खाखर और सनी खन्ना की 'विकेड फिल्म्स' ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और मयंक शर्मा इसे डायरेक्ट करने वाले हैं. मयंक ने इससे पहले प्राइम वीडियो इंडिया की वेब सीरीज ब्रीथ के दोनों सीजन डायरेक्ट किए हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन और आर माधवन थे.

ऐसी दमदार सीरीज बनाने की वजह से रूह की कमान मयंक के हाथों में होना काफी भरोसे वाली बात है. फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए इमरान ने लिखा, 'आप उसे आते हुए नहीं देख पाएंगे, मगर वो हमेशा आपके साथ रहेगा.' अनाउंसमेंट वीडियो इस फिल्म को 'हॉरर का एक नया युग' बता रहा है. यहां देखें रूह का अनाउंसमेंट वीडियो: 

Advertisement

दमदार हॉरर-म्यूजिकल लग रही है रूह

वीडियो में एक बच्चे की झलक है जो भूतिया शक्तियों के बीच हवा में निढाल लटका हुआ है. वीडियो में लिखा है- 'जब एक लेजेंड डार्क शक्तियों में गोता लगाता है, तो एक बुरे ख्वाब का जन्म होता है.' इसके बाद वीडियो में शीशे के पीछे छिपे इमरान का चेहरा रिवील किया जाता है. थोड़ी ही देर में इमरान की आंखें नॉर्मल से, पूरी तरह काली हो जाती हैं.

रूह का यह वीडियो तो दमदार हॉरर कहानी की झलक दिखा रहा है. लेकिन वीडियो की खासियत इसमें सुनाई दे रहा गाना भी है. मेकर्स इसे केवल हॉरर नहीं, बल्कि हॉरर म्यूजिकल फिल्म बता रहे हैं. अनाउंसमेंट वीडियो के अंत में सुनाई दे रही धुन, एक बहुत प्रॉमिसिंग गाना लग रही है.

इमरान ने राज फ्रेंचाइजी में तीन बड़ी म्यूजिकल-हॉरर हिट्स दी हैं. साइकोलॉजिकल हॉरर स्टाइल की मर्डर 2 (2011) में भी गाने जबरदस्त थे. रूह भी इसी तरह की कहानी लग रही है. इमरान की अगली फिल्म, 14 अगस्त को आ रही आवारापन 2 है जो बड़ी हिट साबित हो सकती है. देखना है कि 2027 में आ रही रूह क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement