scorecardresearch
 

UP: मक्का की फसल बचाने के लिए बिछाया करंट का जाल, नाबालिग लड़की की दर्दनाक मौत

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शौच के लिए खेत गई 17 वर्षीय अफसाना की करंट दौड़ रहे तार की चपेट में आने से मौत हो गई. आरोप है कि खेत मालिक ने छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए बिजली का तार लगाया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
करंट लगने से नाबालिग की मौत. (File Photo: ITG)
करंट लगने से नाबालिग की मौत. (File Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में खेत में शौच के लिए गई 17 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. आरोप है कि खेत की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए चारों ओर बिजली का तार लगाया गया था. किशोरी जैसे ही खेत के पास पहुंची, वह करंट दौड़ रहे तार की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह घटना गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसापुर महडौर गांव की है. जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय अफसाना, ननकऊ की बेटी, रविवार को शौच के लिए खेत की ओर गई थी. इसी दौरान गांव के ही इब्राहिम के बेटे गुड्डू के मक्का के खेत के पास पहुंचते ही वह करंट दौड़ रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई.

घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम

आरोप है कि गुड्डू ने छुट्टा पशुओं से मक्का की फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर झटका मशीन से जुड़ा बिजली का तार लगा रखा था. इसी तार में करंट दौड़ रहा था. अफसाना अनजाने में तार के संपर्क में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

तरबगंज क्षेत्राधिकारी उमेश्वर सिंह ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के परसापुर महडौर गांव में यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत में झटका मशीन के जरिए बिजली का तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से किशोरी की मौत हुई. 

झटका मशीन से खेत की सुरक्षा करना बना किशोरी की मौत की वजह

सीओ ने बताया कि मृतका के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर शांति और कानून व्यवस्था सामान्य है. मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement