इंडियन मॉडल्स को लेकर लगता है कि इनकी लाइफ कितनी चकाचौंध भरी है. मॉडलिंग करके वो अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं. दुबई से इंडिया आकर वो मुंबई में 3 बीएचके और 5 बीएचके फ्लैट लेती हैं. महंगी गाड़ियों से घूमती हैं. इनकी लाइफ देखकर लगता है कि काश हम भी ऐसी जिंदगी जी पाते. पर अब एक मशहूर जर्नलिस्ट ने दुबई की मॉडल एजेंसीज की कड़वी सच्चाई बताई है.
एजेंसी में होता है गंदा काम
जाने माने पत्रकार वाहिद अली खान ने दुबई की मॉडल एजेंसी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इंडिया से कैसे मॉडल दुबई जाती हैं. वहां बिजनेस क्लास से उतरती हैं, बीएमडब्लू और रेंज रोवर गाड़ियों से घूमती हैं. फाइव स्टार होटल में रुकती हैं. वाहिद अली ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा कि महंगी लाइफ जीने वाली मॉडल से पूछो तो कहती हैं कि शूट पर जा रही हूं.
वो कहते हैं- दुबई की मॉडल एजेंसी इन्हें वहां बुलाती हैं. ये वहां लैविश लाइफ जीती हैं. ये शूट के नाम पर जीरो हैं. ये सिर्फ वहां 5 से 6 दिन घूमकर आ जाती हैं. ये वो लड़कियां हैं, जिन्हें मुंबई से कलकत्ता तक का टिकट काटने के लिए सोचना पड़ता था. मॉडलिंग एजेंसी चाहें दुबई में हो या मुंबई. ये यहां से लड़कियों को लेकर जाते हैं. वहां उनसे दुष्कर्म कराते हैं.
वहां से लौटकर ये मुंबई में फ्लैट खरीद लेती हैं. बीएमडब्लू गाड़ी खरीद लेती हैं. एक लैविश लाइफ जीती हैं. मुझे उनकी जिंदगी से कोई दिक्कत नहीं है. मुझे बस ये दिखाना है कि मॉडलिंग एजेंसी कैसे लड़कियों का उत्पीड़न कर रहे हैं.
जिस लड़की के पास मुंबई में घर का किराया देने के लिए पैसे नहीं होते थे. वो आज बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट में रह रही है. एक लड़की को तो मैं जानता हूं, जो बांद्रा में 5 बीएचके के घर में रहती है. कोविड में जब हजारों लोग मर रहे थे, तब वो चार्टेड प्लेन से दुबई और लंदन जाती थी. क्रिकेट बुकीज इससे जुड़े होते हैं. कॉल सेंटर चलाने वालों लोगों को जरूरत है. ये लोग उन्हें वहां पहुंचाते हैं. आलीशान लाइफ देते हैं और फिर इन लड़कियों को वैसी लाइफ जीने की आदत लग जाती है.
वाहिद ने कहा कि मॉडलिंग सिर्फ दिखावा है. इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है. ये लड़कियां बहुत गरीब परिवार से आती हैं. मेरे पास इन लड़कियों का इंस्टाग्राम अकाउंट है, लेकिन मैं दिखा नहीं सकता. मैं एजेंसियों की पोल खोलना चाहता हूं. इंडिया से बुकीज दुबई चले गए, तो लड़कियां वहां चली गईं. ये कैंडी गर्ल्स होती हैं. दुबई में जब पार्टी होती है, वहां एक टेबल बुक होती है. टेबल में रौनक लाने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल करते हैं.
लड़कियों के लिए एक एजेंसी बनी है, जिनके लिए वो काफी रुपये चार्ज करती हैं. 11 से 2 बजे तक लड़कियां आपके साथ रहेंगी. कईयों को ट्रैप किया जाता है. कई लड़कियां मजबूरी में ये काम करती हैं.