scorecardresearch
 

धुरंधर 2 में यामी गौतम का नाम शाजिया क्यों, पल्लवी क्यों नहीं? इस वजह से नहीं जुड़ा 'उरी' कनेक्शन

धुरंधर 2 में यामी गौतम का कैमियो फैन्स के लिए सरप्राइज जरूर बना, लेकिन उरी से कनेक्शन ना जुड़ने पर सवाल भी उठे. असल में दोनों फिल्मों के अलग-अलग प्रोडक्शन राइट्स की वजह से ये यूनिवर्स बनना मुमकिन नहीं था. फिर भी यामी का किरदार कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट जरूर जोड़ता है.

Advertisement
X
धुरंधर 2 में यामी गौतम का रोल उरी वाला क्यों नहीं है? (Photo: Instagram/@yamigautam)
धुरंधर 2 में यामी गौतम का रोल उरी वाला क्यों नहीं है? (Photo: Instagram/@yamigautam)

धुरंधर 2 की धुआंधार कामयाबी का सबूत सिर्फ बॉक्स ऑफिस आंकड़े नहीं हैं. वो लोग हैं जो सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस के ब्रेकआउट एरिया तक फिल्म का एक्स-रे किए जा रहे हैं. आदित्य धर की डिटेलिंग के चर्चे धुरंधर 2 पर हो रही बातचीत का सबसे बड़ा हिस्सा है. लेकिन अगर कोई अचानक से कह रहा है कि धर साहब की डिटेलिंग में कहीं चूक है, तो तुरंत पब्लिक के कान खड़े हो जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अब धुरंधर 2 में यामी गौतम के कैमियो को लेकर चर्चा में है.

धुरंधर 2 में यामी गौतम का सरप्राइज कैमियो
धुरंधर के पहले पार्ट की कहानी में कई ऐसे हिंट थे, जो इसे आदित्य धर की ही फिल्म उरी की तरफ इशारा कर रहे थे. फैन्स ये सोचकर एक्साइटेड थे कि धुरंधर 2 में टेक्निकली विक्की कौशल के कैमियो की जगह है. फिर खबरें आईं कि उरी में खुद एक स्पाई का रोल कर चुकीं यामी गौतम भी धुरंधर 2 में नजर आ सकती हैं.

फैन्स की एक्साइटमेंट एकदम आसमान पर पहुंच गई. लेकिन धुरंधर 2 में विक्की का कैमियो नहीं था, सिर्फ यामी ही नजर आईं. उनके कैमियो पर थिएटर्स में खूब शोर भी मचा, जनता को मजा आया. मगर धीरे-धीरे जनता का ध्यान इस बात पर गया कि धुरंधर 2 में यामी के कैमियो वाले कैरेक्टर का नाम शाजिया बानो है. ये आदित्य धर की तरफ से अपनी पत्नी यामी की दमदार फिल्म हक को सलाम की तरह है. लेकिन विक्की कौशल की फिल्म में उनके किरदार का नाम पल्लवी शर्मा था. धुरंधर 2 के कैमियो में ये क्लियर है कि यामी भी रणवीर सिंह के जसकीरत की तरह एक स्पाई हैं, जैसे वो उरी में थीं. इसलिए उनका नाम दूसरा होना चल भी गया, उनका रियल नाम बताने की जरूरत नहीं पड़ी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर कुछ लोग पॉइंट आउट कर रहे हैं कि धुरंधर 2 में यामी का किरदार स्पाई का जरूर है, लेकिन ये उरी वाला किरदार नहीं है. ना ही धुरंधर 2 का कनेक्शन उरी की कहानी से जुड़कर कोई यूनिवर्स बन रहा है. कुछ लोगों को ये कनेक्शन ना जुड़ना निराश भी कर रहा है, लेकिन असल में धुरंधर 2 और उरी के बीच सीधा कनेक्शन टेक्निकली पॉसिबल भी नहीं था.

क्यों नहीं जुड़ सका उरी और धुरंधर 2 का कनेक्शन?
फिल्मों की कहानी ही नहीं, किरदारों के भी अपने राइट्स होते हैं. ये राइट्स फिल्म के प्रोड्यूसर्स या स्टूडियो के पास होते हैं. और यूनिवर्स या फ्रैंचाइजी बनाना तभी पॉसिबल होता है जब सारे राइट्स एक ही यूनिवर्स के पास हों. लेकिन धुरंधर 2 और उरी दोनों अलग-अलग मेकर्स की फिल्में हैं.

धुरंधर 2 को जियो स्टूडियोज ने आदित्य धर की कंपनी B62 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. लेकिन उरी रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी RSVP मूवीज की प्रोडक्शन थी. आदित्य ने इस फिल्म पर बतौर राइटर-डायरेक्टर ही काम किया था. इसलिए उरी के किरदार धुरंधर 2 में लेने के लिए आदित्य को भी राइट्स की जरूरत पड़ती. इसमें सिर्फ पैसे खर्च करने का ही नहीं, और भी उलझे हुए मसले होते हैं, जैसे रॉयल्टी वगैरह. इसलिए धुरंधर 2 और उरी में स्पष्ट कनेक्शन नजर आने के बावजूद, दोनों फिल्मों का यूनिवर्स नहीं बन सकता.

Advertisement

दो पार्ट्स में धुरंधर की कहानी बहुत कामयाब रही है. अब देखना ये है कि भविष्य में कभी आदित्य धर धुरंधर 3 बनाते हैं या नहीं. और अगर बनाते हैं तो क्या वो यामी गौतम के किरदार को आगे डेवलप करते हैं या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement