शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 भी थिएटर्स में दमदार भीड़ जुटा रही है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड में तगड़ी कमाई की थी, लेकिन इसका असली टेस्ट मंडे को होना था. कामकाजी दिनों की शुरुआत लेकर आने वाला सोमवार, वीकेंड की बड़ी-बड़ी फिल्मों की रफ्तार पर ब्रेक लगा देता है. मगर कॉकटेल 2 ने यह स्पीड ब्रेकर सॉलिड रफ्तार से पार कर लिया है. शाहिद की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस तो मजबूत बना रखा है, मगर अभी भी इसका खाता फ्यूचर सेफ नहीं हुआ है.
शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी को ट्रेलर और गानों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. इसका फायदा यह हुआ कि शुक्रवार को 13.50 करोड़ रुपये कलेक्शन के साथ फिल्म ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत की थी. दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के साथ हो लिया और शनिवार-रविवार को कमाई बढ़ती चली गई.
पहले वीकेंड में कॉकटेल 2 ने 47 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया था. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि इस फिल्म ने मंडे टेस्ट भी दमदार तरीके से पास कर लिया है. चौथे दिन कॉकटेल 2 ने 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. शुक्रवार के मुकाबले कलेक्शन में 50% से कम ही गिरावट आई है, जो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत होल्ड कहा जा सकता है. अब 4 दिन में हाफ सेंचुरी पूरी करने के साथ फिल्म ने टोटल 54.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है.
आंकड़ों में कमाई भले सॉलिड नजर आ रही हो, लेकिन शाहिद की फिल्म अभी सेफ नहीं हुई है. कॉकटेल 2 का रिपोर्टेड बजट 150 करोड़ रुपये है, इसलिए फिल्म को मोटी कमाई की जरूरत है. मंगलवार को सस्ते टिकट का ऑफर फिल्म की कमाई बढ़ाएगा, जिससे पहले हफ्ते का कलेक्शन 70-72 करोड़ रुपये की रेंज में होगा. यानी अच्छी हिट कहलाने के लिए कॉकटेल 2 को कम से कम दो और दमदार हफ्तों की जरूरत पड़ेगी.
लेकिन इस शुक्रवार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो रही है, जिससे कॉकटेल 2 की स्क्रीन्स कम होंगी. मैं वापस आऊंगा भी हर दिन कमाल कर रही है, इससे भी कॉकटेल 2 को नुकसान ही है. ऐसे में नजरें इस बात पर रहेंगी कि कॉकटेल 2 आने वाले दिनों में किस तरह आगे बढ़ती है.