scorecardresearch
 

CJP नीट प्रदर्शन से दिलजीत दोसांझ ने बनाई दूरी, बोले- मैं आर्टिस्ट हूं नेता नहीं

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में चल रहे NEET प्रदर्शन पर कुछ बात कही है. उन्होंने खुद को CJP के आंदोलन से दूर रखा है. सिंगर का कहना है कि वो इन सभी चीजों से दूर रहते हैं, क्योंकि वो एक आर्टिस्ट हैं.

Advertisement
X
NEET प्रदर्शन पर बोले दिलजीत दोसांझ (Photo: Screengrab/PTI)
NEET प्रदर्शन पर बोले दिलजीत दोसांझ (Photo: Screengrab/PTI)

दिल्ली के जंतर मंतर पर इस समय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रही है. NEET पेपर लीक मामले में उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दें. हालांकि अभी तक शिक्षा मंत्री ने ऐसा नहीं किया है, जिसकी वजह से CJP का प्रदर्शन जारी है. 

इंटरनेट पर ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स ने CJP का समर्थन किया है. प्रकाश राज तो उन्हें सपोर्ट करने विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो गए थे. लेकिन पंजाबी सेंसेशन और अब बॉलीवुड एक्टर बन चुके दिलजीत दोसांझ ने इस आंदोलन से दूरी बनाई हुई है. वो इसमें किसी भी तरह से शामिल नहीं होना चाहते हैं. 

दिलजीत ने बनाई CJP नीट प्रदर्शन से दूरी

हाल ही में दिलजीत इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां उनके एक फैन ने उनसे CJP प्रदर्शन पर उनकी राय जानी. इसपर सिंगर ने बिना किसी झिझक पंजाबी में कहा- जंतर मंतर पर कौनसा विरोध प्रदर्शन चल रहा है? प्लीज, मुझे इन प्रदर्शनों और बाकी चीजों से दूर रखें. मैं एक आर्टिस्ट हूं, नेता नहीं. इस दुनिया में कभी भी कुछ अच्छा नहीं होने वाला. तो, जो कोई भी विरोध प्रदर्शन कर रहा है, मुबारक हो. और जिनके लिए ये प्रदर्शन किया जा रहा है, उन्हें भी मुबारक हो क्योंकि मुझे तो कुछ नहीं पता. 

Advertisement

वैसे दिलजीत कुछ वक्त पहले ही प्रो-खालिस्तानी प्रदर्शनकारी को लेकर सुर्खियों में आए थे. उनके चलते कॉन्सर्ट में अचानक कुछ लोग खालिस्तानी झंडा लिए स्टेज पर चढ़ गए, जिसके बाद सिंगर ने कुछ देर के लिए अपना शो रोका. लेकिन फिर वो दोबारा नाचने-गाने लगे. 

बात करें दिलजीत के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों उनकी फिल्म मैं वापस आऊंगा के चर्चे हैं. 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है. डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ की वजह से बहुत बड़ा फायदा मिला है. इसकी कमाई 50 करोड़ रुपये पार हो चुकी है, जो इसके लिए बहुत बड़ी बात है. जैसी ओपनिंग दिलजीत की फिल्म को मिली थी, उसके बाद इतना कलेक्शन तारीफ के काबिल है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement