scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

दो बार बदला धर्म, पति के खातिर दिया बलिदान, फिर भी टूट गई दोनों शादियां, दर्द से गुजरी हसीना

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 1/12

राखी सावंत...एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ऐसा नाम हैं, जिन्होंने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. राखी का बिंदास एटीट्यूड और बेबाक अंदाज हर किसी को उनका दीवाना बना देता है. लेकिन राखी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद की है. आइए एक नजर उनकी जिंदगी और जर्नी पर डालते हैं. 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 2/12

रियालिटी शोज और आइटम सॉन्ग से मशहूर हुईं राखी सावंत का जन्म साल 1978 को मुंबई के एक साधारण मराठी हिंदू परिवार में हुआ था. उनकी मां जया भेड़ा घर चलाने के लिए काफी संघर्ष करती थीं.

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 3/12

फिर राखी ने घर चलाने के लिए छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया. उन्हें जो भी काम मिलता था, वो उससे इनकार नहीं करती थीं. 

Advertisement
राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 4/12

हिंदू परिवार में जन्मीं राखी ने बाद में क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था. राखी ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में कदम जमाए. आइटम सॉन्ग, रियलिटी शोज ने उनके करियर को ऊंची उड़ान दी. 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 5/12

राखी का बेबाक अंदाज और ड्रामेबाजी ने हर किसी को एंटरटेन किया. उनके क्लिप्स अभी भी सामने आते ही वायरल हो जाते हैं. 
 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 6/12

राखी की जिंदगी में तब तगड़ा तूफान आया जब उन्होंने साल 2019 में बिजनेसमैन रितेश सिंह संग शादी की. राखी ने रितेश संग अपनी शादी को कई सालों तक सीक्रेट रखा था. 
 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 7/12

जब राखी की शादी पर सवाल उठने लगे थे, तब उन्होंने बिग बॉस 15 में नेशनल टीवी पर अपने पति रितेश को दुनिया से मिलवाया था. लेकिन 2022 में उनका तलाक हो गया था. 
 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 8/12

पहली शादी टूटने के बाद राखी को बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के रूप में नया प्यार मिला. आदिल के लिए राखी  ने दूसरी बार धर्म बदल लिया. उन्होंने ईसाई धर्म (Christianity) छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था. 
 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 9/12

धर्म बदलकर राखी ने आदिल संग निकाह किया. निकाह के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था. वो बुर्का भी पहनने लगी थीं. 

Advertisement
राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 10/12

राखी ने फिर अचानक आदिल संग अपने निकाह की तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज कर दिया था. आदिल ने पहले तो शादी मानने से ही इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने राखी संग अपनी शादी को कंफर्म किया था. 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 11/12

लेकिन अफसोस राखी की ये शादी भी लंबी नहीं चल पाई. राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया. राखी का ये भी दावा था कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया. उनके पैसे लूटे. कई विवादों के बाद राखी और आदिल तलाक लेकर अलग हो गए. 

राखी सावंत ने झेले दर्द
  • 12/12

(Photos: Social Media)

Advertisement
Advertisement