scorecardresearch
 

Rule Change From 1st August: कल भर मौका... 1 अगस्त से देश में लागू हो जाएंगे ये 5 बड़े बदलाव!

Rule Change From 1st August: सिर्फ कल भर का समय बाकी है, फिर तमाम बड़े फाइनेंशियल बदलावों के साथ अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा. पहली तारीख से LPG Cylinder Price से लेकर बैंक और रेलवे से जुड़े नियम तक बदलने वाले हैं.

Advertisement
X
1 अगस्त से देश में लागू होंगे कई बड़े बदलाव. (Photo: ITG)
1 अगस्त से देश में लागू होंगे कई बड़े बदलाव. (Photo: ITG)

जुलाई का महीना खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन बाकी है और अगस्त का महीना देश में कई बड़े बदलावों के साथ शुरू होने वाला है. पहली तारीख से होने वाले इन चेंज (Rule Change From 1st August) का असर घर की रसोई से लेकर रोजमर्रा के सामनों की खरीद-फरोख्त तक पर देखने को मिलेगा. 

जहां एक ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की संशोधित कीमतें (LPG Cylinder Price Change) 1 अगस्त को जारी करेंगी, तो वहीं टीवी-फ्रिज और वॉशिंग मशीन से लेकर तमाम FMCG प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं. यही नहीं बैंक और रेलवे से जुड़े बड़े नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा. 

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम 
हर महीने की पहली तारीख की तरह ही 1 अगस्त 2026 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां संशोधित एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder New Rates) जारी करेंगी. जुलाई की शुरुआत होने के साथ कंपनियों ने LPG Cylinder Price Cut का तोहफा दिया था, लेकिन ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर घटाए गए थे. वहीं 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें (14 Kg LPG Cylinder) स्थिर रखा गया था. अगस्त की शुरुआत के साथ लोगों को घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्मीद है. 

Advertisement

Rule Change From 1st August

दूसरा बदलाव: ATF की कीमतों में चेंज 
LPG Cylinder Price Change के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने के पहले दिन सुबह-सुबह हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल के नए भाव भी जारी करती हैं. एटीएफ की कीमतों में बदलाव (ATF Price Change) सीधे हवाई यात्रियों की यात्रा पर होने वाले खर्च में बदलाव लाता है. ऐसे में 1 अगस्त को पता चलेगा कि इसमें कटौती से हवाई यात्रियों की जेब का खर्च कम होगा या फिर दाम बढ़ने पर खर्च में इजाफा होगा. 

तीसरा बदलाव: तत्काल टिकट का रेलवे रूल
1st August 2026 के साथ लागू होने वाला अगला बदलाव रेल यात्रियों के लिए है. दरअसल, भारतीय रेलवे (Indian Railway) तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़ा नियम बदलने (Tatkal Ticket Booking Rule Change) जा रही है. इस बदलाव के तहत अब टोकन देने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ होगा, जिससे रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ कम हो सकेगी. इसके साथ ही यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग भी आसान होगी. अब तक यात्रियों को पहले टोकन लेने और फिर टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग समय पर काउंटर जाना पड़ता है.

Rule Change From 1st August

चौथा बदलाव:  FMCG प्रोडक्ट समेत ये चीजें महंगी!
अगस्त महीने की शुरुआत महंगाई की मार के साथ भी हो सकती है. त्योहारों के मौसम में सुबह की चाय की चुस्की से लेकर कपड़े, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन तक की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगले महीने से कई सेक्टर्स में कीमतें बढ़ने की आशंका है, जिनमें FMCG प्रोडक्ट्स में चाय, हेयर ऑयल, साबुन जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमत 6-8% बढ़ सकती है. तो रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और TV जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी 4-6% तक महंगे हो सकते हैं. मेमोरी चिप महंगी होने से स्मार्टफोन की कीमतें भी उछल सकती हैं. इसके अलावा इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी का बोझ ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों पर कारों की कीमत बढ़ाकर (Car Price Hike) डाल सकती हैं. 

Advertisement

पांचवां बदलाव: इस Bank का बदलेगा नियम 
1 अगस्त 2026 से कई बैंक भी अपनी सर्विस पर लागू शुल्क में बदलाव करने वाले हैं. इन में उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) भी शामिल है, जो अपने ग्राहकों के लिए SMS Alert चार्ज में बदलाव पहली तारीख से लागू करने जा रहा है. अब मासिक सीमा के साथ 30 पैसे प्रति SMS लागू होगा. इस बीच बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस या अन्य सर्विस चार्ज में किसी भी बदलाव के बारे में अपने बैंक से जानकारी ले सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement