scorecardresearch
 

अनन्या पांडे का उड़ा मजाक, सपोर्ट में आए पिता चंकी पांडे, खुद हो गए ट्रोल

पिक्चर 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे को भरतनाट्यम का फ्यूजन वर्जन परफॉर्म करते देखा गया. ये सीन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और अनन्या की ट्रोलिंग शुरू हो गई. भारी आलोचना के बीच एक्ट्रेस के पिता और एक्टर चंकी पांडे ने उन्हें सपोर्ट किया है.

Advertisement
X
चंकी पांडे ने बेटी अनन्या पांडे को किया डिफेंड (Photo: IMDb)
चंकी पांडे ने बेटी अनन्या पांडे को किया डिफेंड (Photo: IMDb)

फिल्म 'चांद मेरा दिल' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. हालांकि इसके कारण अच्छे नहीं हैं. पिक्चर की हीरोइन चांदनी का किरदार अनन्या पांडे ने निभाया है, जिन्हें अपनी परफॉरमेंस के साथ-साथ डांस को लेकर भी यूजर्स की खरी-खरी सुननी पड़ रही है. पिक्चर में अनन्या को भरतनाट्यम का फ्यूजन वर्जन परफॉर्म करते देखा गया. ये सीन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और अनन्या की ट्रोलिंग शुरू हो गई. भारी आलोचना के बीच एक्ट्रेस के पिता और एक्टर चंकी पांडे ने उन्हें सपोर्ट किया है.

फिल्म में अनन्या पांडे के डांस की आलोचना सोशल मीडिया यूजर्स समेत कई क्लासिकल डांसर्स ने भी की. कई ने इस सीन में कोरियोग्राफी और उसके एक्जीक्यूशन पर सवाल उठाए. ट्रोलिंग पर बात करते हुए चंकी पांडे ने कहा कि इस परफॉरमेंस को 'पूरी तरह गलत समझा गया है', क्योंकि इसे कभी प्योर भरतनाट्यम परफॉरमेंस के रूप में नहीं बनाया गया था. ई टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह सीक्वेंस एक फ्यूजन एक्ट के रूप में डिजाइन किया गया था, जैसा अक्सर कॉलेज कल्चरल फेस्टिवल्स में होता है.

उन्होंने कहा, 'लोगों ने इसे पारंपरिक भरतनाट्यम समझ लिया और उसी नजरिए से जज करना शुरू कर दिया.' साथ ही चंकी पांडे ने दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म को देखकर अपनी राय बनाएं.

क्यों भड़कने लगे यूजर्स?

फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे ने चांदनी नाम की कॉलेज स्टूडेंट का रोल निभाया है. चांदनी, एक भरतनाट्यम डांसर की बेटी हैं. वायरल सीन में चांदनी क्लासिकल रूटीन की जगह फ्यूजन वर्जन परफॉर्म करती हैं, जिसमें भरतनाट्यम को हिप-हॉप और लॉकिंग के साथ मिलाया गया है. यह सीक्वेंस ऑनलाइन तेजी से चर्चा का विषय बन गया, जिसमें कई भरतनाट्यम कलाकारों ने कोरियोग्राफी की आलोचना की. इनमें जानी मानी भरतनाट्यम एक्सपोनेंट और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता अनीता रत्नम भी शामिल हैं.

Advertisement

वायरल क्लिप का रिव्यू करते हुए अनीता ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भरतनाट्यम तकनीक, नियंत्रण, परंपरा, ज्यामिति, संगीतमयता और भावनात्मक गहराई पर टिका है. इस क्लिप में इसे वेडिंग संगीत की तरह ट्रीट किया गया है जो हल्के भूकंप के दौरान फिल्माया गया हो.' उन्होंने यह भी कहा कि कोरियोग्राफी 'सदियों की ट्रेनिंग, समर्पण और भक्ति' को कुचलती हुई लगती है.

अनन्या पांडे से नाराज जानी-मानी डांसर (Photo: Screengrab)

अनन्या के बचाव में चंकी पांडे ने क्या कहा?

चंकी पांडे ने जोर देकर कहा कि शास्त्रीय भरतनाट्यम को सालों की कठोर ट्रेनिंग की जरूरत होती है और फिल्म ने कभी भी इस सीक्वेंस को पारंपरिक डांस के रूप में पेश नहीं किया. उनके अनुसार, यह एक्ट आधुनिक और पारंपरिक स्टाइल्स का एक्सपेरिमेंटल मिश्रण दिखाने के लिए था, न कि सख्त क्लासिकल परफॉरमेंस के लिए. उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन घूम रहे क्लिप्स के बजाय दर्शक अगर पूरी कहानी देखेंगे, तो उनका रिएक्शन अलग हो सकती है.

कैसी रही है चांद मेरा दिल?

डायरेक्टर विवेक सोनी की बनाई 'चांद मेरा दिल' को दर्शकों समेत क्रिटिक्स से काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म इंजीनियरिंग कॉलेज में सेट है और आरव (एक्टर लक्ष्य) और चांदनी मिलते और रिश्ते में आते हैं. लेकिन वक्त के साथ उनका रिश्ते इतना उलझ जाता है कि उन्हें सुलझाना और साथ रहना दोनों के लिए मुश्किल हो जाता है. चंकी पांडे की बात करें तो उन्हें जल्द वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement