बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में न बनें तो सब कुछ अधूरा लगेगा. 2025 की सुपरहिट सैयारा के बाद एक और लवेबल कपल बड़ी स्क्रीन पर छा जाने को तैयार है. कॉलेज रोमांस से लेकर ट्रैजिक लव स्टोरी की फील देता 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है.
फिर शुरू बॉलीवुडिया रोमांटिक फिल्मों का दौर
'प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है...' लक्ष्य के इस डायलॉग से चांद मेरा दिल के टीजर की शुरुआत होती है. और फिर महज कुछ सेकेंड में एक के बाद एक लक्ष्य और अनन्या 1,2 नहीं बल्कि 5 बार एक दूसरे को किस करते हैं. अब क्योंकि ये रोमांटिक फिल्म है तो जेनरेशन को ध्यान में रखते हुए किसिंग और इंटीमेसी सीन्स की भरमार है.
रोमांटिक और डीप म्यूजिक के साथ कॉलेज लाइफ से शुरू हुई नए-नए प्यार में एक दूसरे को पाने की कहानी दिखाई टीजर में बताया जाता है कि अक्सर डीपली इन लव दिखने वाले कपल की लव स्टोरी का ट्रैजिक एंड होता है.
जब अनन्या पांडे कहती हैं- हमारी लव स्टोरी लेजेंड्री होगी, तो लक्ष्य का जवाब होता है- लेजेंड्री लव स्टोरी का अंत हमेशा ट्रैजिक होता है. इसके बाद फेयरी टेल से शुरू हुई कहानी जुदाई-तड़प-दर्द पर आती है. ये फिल्म एक गहरी और इंटेंस लव स्टोरी दिखाने का दावा करती है. अनन्या-लक्ष्य को एक जुनूनी कपल के तौर पर दिखाया गया है. हालांकि टीजर के एंड में हीरो हिंसक होता दिखता है.
यहां देखें टीजर...
अनन्या को करण का सहारा
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी चांद मेरा दिल को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म एक म्यूजिकल ट्रीट होने वाली है, टीजर इसका इशारा बखूबी देती है. वहीं लगता है करण जौहर ने अनन्या के डूबते करियर को संवारने का बीड़ा उठा लिया है. इससे पहले वो कार्तिक आर्यन के साथ तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म में नजर आए थे. हाल में एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के ऑफिशियल पेज पर लिखा गया था- पेश है एक प्रेम कहानी, जहां जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है.
फिल्म 22 मई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी.