हमने ऐसा कई बार होते देखा है कि एक्टर्स को किसी फिल्म के लिए चुना जाता है, मगर वो किसी कारण से उसका हिस्सा नहीं बन पाते हैं. हाल ही में राजपाल यादव ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' में लिया जाना था. मगर किसी कारण से वो ये फिल्म नहीं कर पाए.
इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को प्रमोट करने में लगे हैं. इसी दौरान उन्होंने ये किस्सा सुनाया. एक्टर ने बताया कि उनके और शाहरुख के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी. जूम संग बातचीत में राजपाल ने कहा कि वो प्रियदर्शन की फिल्म 'बिल्लू बार्बर' में मेन रोल बिल्लू का किरदार निभाने वाले थे. मगर फिर वो रोल इरफान खान को मिला.
क्यों शाहरुख-राजपाल के बीच हुई गलतफहमी?
फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए, राजपाल ने कहा- फिल्म बिल्लू बार्बर का पूरा प्रोडक्शन जूही चावला के भाई बॉबी देखते थे. हम लोग शाम को बैठे थे, तो वो मुझे गले मिले और बोले कि भाई () से मिल लेना. भाई आपको बहुत प्यार करते हैं. जब हमने कल हो ना हो फिल्म में काम किया था, तो शाहरुख भाई ने बोला था कभी एक लंबा, कोई बढ़िया ट्रैक करेंगे क्योंकि एक सीन में इतना मजा आया.
'मैंने उनसे कहा कि मैं तो दोपहर में ही मिला था. उन्होंने कहा थोड़ा कुछ कंफ्यूजन हुआ है. तो मैंने पूछा क्या? वो बोले उन्होंने आपके लिए रोल लिखवाया था आपके लिए और उसे आपने ये कहकर मना कर दिया कि टाइम नहीं है.'
राजपाल आगे बताते हैं कि उन्होंने इस बात की जानकारी के लिए अपने मैनेजर को फोन किया. मगर उन्हें इसके बारे में कोई आइडिया नहीं था. एक्टर ने कहा, 'हमें पता लगा कि वहां पर किसी ने मेरी बिचिंग की और ओम शांति ओम के लिए शाहरुख भाई के सामने मेरी दूसरी इमेज पेश कर दी. ना शाहरुख भाई को पता और ना मुझे. तो ये है, इसमें ऐसे 10-20 किस्से हो जाते हैं. उसके बाद मैं और शाहरुख खान गले ऐसे मिले कि जैसे कोई दिक्कत ही नहीं.'
राजपाल यादव और शाहरुख खान ने एक साथ दो फिल्मों कल हो ना हो और बिल्लू बार्बर में काम किया था. हालांकि दोनों के ज्यादा सीन्स नहीं थे, मगर उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी.