राजपाल नौरंग यादव (Rajpal Naurang Yadav, Actor) एक हास्य अभिनेता हैं. वह हिंदी सिनेमा में अपने हास्य किरदारों के लिए जाने जाते हैं. बतौर कॉमेडियन उन्हें फिल्मफेयर और स्क्रीन अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जा चुका है (Rajpal Yadav Awards). फिल्मों से इतर उन्होंने उत्तर प्रदेश की सर्व संभव पार्टी की स्थापना भी की है.
राजपाल यादव ने दूरदर्शन के टेलीविजन धारावाहिक ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ में नायक के रूप में अभिनय की शुरुआत की. यह सारीज मुंगेरीलाल के हसीन सपने की अगली कड़ी थी (Rajpal Yadav in TV Series).
राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1968 शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश (Shahjahanpur, UP) में हुआ था (Rajpal Yadav Age). उन्होंने अपनी शिक्षा रोहिलखंड विश्वविद्यालय से की है. भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से उन्होंने एक्टिंग में डिग्री हासिल की है (Rajpal Yadav Eduacation).
राजपाल यादव ने 2003 में राधा यादव से की शादी की (Rajpal Yadav Wife) और इनके दो बच्चे हैं (Rajpal Yadav Children).
यादव की फिल्मों में प्यार तूने क्या किया, हंगामा, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, चुप चुप के, गरम मसाला, फिर हेरा फेरी, माधुरी दीक्षित बन्ना चाहता हूं, लेडीज टेलर, रामा राम क्या है ड्रामा, हेलो! हम ललन बोल रहे हैं, कुश्ती, मिर्च, बेनी और बबलू और मैं, मेरी पत्नी और वो, जंगल और ढोल शामिल हैं (Rajpal Yadav Movies). उन्होंने 2015 में किक 2 के साथ अपनी तेलुगु भाषा की शुरुआत की (Rajpal Yadav Debut in Telugu Film).
यराजपाल 2010 में लिए गए ऋण की अदायगी न करने के लिए दीवानी जेल में 3 महीने की सजा सुनाई गई थी. उन्हें तुरंत दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इसके बाद, नवंबर 2018 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन महीने की जेल की सजा जारी की थी (Rajpal Yadav Arrested).
संजय गुप्ता के निधन की खबर ने उनके करीबी दोस्तों और सहयोगियों को निशब्द कर दिया है. उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सितारे उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे.
उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में अपनी परफॉर्मेंस दे रहे सिंगर दलेर मेहंदी को जमकर सुनाया. इस घटना ने कलाकारों की गरिमा, दर्शकों की उम्मीदों और पेशेवर जवाबदेही को लेकर एक बहस छेड़ दी है.
अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट के आदेश के बाद अब राजपाल यादव फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा जा सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट भी वापस मिल जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि राजपाल यादव को विदेश जाकर काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए, ताकि वह पैसे कमा सकें और अपना कर्ज चुका सकें. अदालत की इस टिप्पणी और फैसले से अभिनेता को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है.
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया है ताकि वह कनाडा में फिल्म की शूटिंग कर सकें. कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि वे पैसे कमाकर अपने लेनदारों को वापस चुकाएं.
राजपाल यादव ने नवरात्रि के पहले ही दिन महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को सामने रखा. उन्होंने एक बेटी के पिता होने के नाते चिंता जाहिर की और सवाल पूछा कि क्या आज सचमुच बेटियां इस देश में सुरक्षित हैं?
अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान राजपाल यादव खुद कोर्ट रूम में मौजूद रहे और वह इस दौरान काफी भावुक नजर आए. अभिनेता कोर्ट के सामने 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचे थे और उन्होंने इस पूरी राशि को चुकाने के लिए अपनी सहमति दे दी है.
राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट में अपनी आर्थिक स्थिति और डूबे पैसों पर चर्चा की. कोर्ट की सुनवाई के दौरान राजपाल इमोशनल हुए.
सुप्रीम कोर्ट ने करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दो हफ्ते की मोहलत दी है. कोर्ट के सामने राजपाल का दर्द छलका है.
राजपाल यादव को अपने 5 करोड़ के चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से वापस फटकार मिली है. उन्होंने जो पैसे उधार लिए थे, वो कोर्ट की चेतावनी के बावजूद अभी तक नहीं चुका पाए हैं. इस बात पर कोर्ट ने उन्हें घेरा है.
मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव की बेइज्जती के वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आई है. कंटेंट क्रिएटर नाजमा शेख ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए बताया कि राजपाल यादव को शोक सभा से हटाया नहीं गया था.
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर निकाले जाने के वायरल दावे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. जानते हैं कि पूरा सच क्या है.
वेलकम, गदर और जाट जैसी फिल्मों में अपनी खास अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया. 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है. बेटे मोहसिन ने फैंस से उनके काम और यादों को सेलिब्रेट करने की अपील की है.
मुश्ताक खान के निधन पर राजपाल यादव और सनी देओल सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं.
गणेशोत्सव के दौरान राजपाल यादव ने बिना किसी वीआईपी सुविधा के लालबागचा राजा के दर्शन किए. सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की खूब तारीफ हुई. उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली.
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को फटकार लगाई है. कोर्ट ने एक्टर को पैसा चुकाने की मोहलत जरूर दी है, लेकिन साथ में एक्टर की क्लास भी लगाई.
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 9 सितंबर तक 5 करोड़ रुपये जमा करने पर फिलहाल हिरासत से राहत मिल सकती है. मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी. वीडियो में जानें पूरा मामला.
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने सरेंडर की समय-सीमा खत्म होने से पहले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत पाने के लिए शर्त भी सामने रख दी है.
राजपाल यादव पिछले काफी वक्त को कोर्ट केस में फंसे हुए हैं. कर्ज मामले में फंसे राजपाल ने बुरा दौर देखा. जेल की हवा भी खाई. लेकिन इन सभी विवादों ने उनके करियर और रैप्यूटेशन पर असर नहीं डाला है.
चेक बाउंस मामले और आर्थिक परेशानियों के बीच अभिनेता राजपाल यादव ने अपने करियर और संघर्ष को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि कानूनी और आर्थिक मुश्किलें उनकी पहचान या सम्मान को खत्म नहीं कर सकतीं. राजपाल ने खुद को भारतीय सिनेमा का छात्र बताते हुए कहा कि वह कला के प्रति समर्पित हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि वह आने वाले समय में अपने काम से एक बार फिर लोगों को प्रभावित करेंगे.
परेश रावल ने सोशल मीडिया पर माता लक्ष्मी की चंचलता और पैसे के सही उपयोग पर एक ट्वीट किया, जो तेजी से वायरल हुआ. इस पर राजपाल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी, जिससे दोनों की जोड़ी फिर से चर्चा में आ गई.
Rajpal Yadav Debt Crisis: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की शहजहांपुर स्थित दो संपत्तियों पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से नीलाम का नोटिस चिपकाया गया है और ये नीलामी 9 सितंबर को होने जा रही है.