scorecardresearch
 

IPL ट्रॉफी हाथ में लेकर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के माथे को चूमा, शेयर की रोमांटिक फोटो

RCB की बैक टू बै खिताबी जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर प्यार लुटाते हुए पोस्ट शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का, विराट को फोरहेड किस करते हुए नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
अनुष्का और विराट कोहली (Photo: Instagram/anushkasharma)
अनुष्का और विराट कोहली (Photo: Instagram/anushkasharma)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक और शानदार जीत का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. मैदान पर खिताबी जीत दर्ज करने के बाद से ही जश्न का माहौल बना हुआ है. इस बीच अब अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई.

अनुष्का ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
जीत के इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक बेहद रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अपने पति विराट कोहली पर खुलकर प्यार लुटा रही हैं. आरसीबी की खिताबी जीत की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ झलक रही है.

वायरल हो रही इस तस्वीर में अनुष्का, विराट के माथे पर 'फोरहेड किस' (Forehead Kiss) करती हुई नजर आ रही हैं, जो उनके बीच के प्यार को साफ बयां कर रहा है.

ट्रॉफी के साथ खास पोज
सोशल मीडिया पर सामने आई इस वायरल फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच में चमचमाती हुई आईपीएल ट्रॉफी भी नजर आ रही है, जिसे दोनों ने थाम रखा है. लाल बैकग्राउंड के सामने खिंचवाई गई इस तस्वीर में विराट जहां मुस्कुराते हुए अपनी नजरें नीचे किए हुए हैं, वहीं अनुष्का उन्हें किस कर रही हैं. 

Advertisement

कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान
अनुष्का शर्मा ने इस बेहद खास तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में ज्यादा कुछ नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ तीन इमोजी का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कैप्शन में '✌🏼❤️🙏' (विक्ट्री, हार्ट और नमस्ते) लिखा है. बिना शब्दों के भी उनका यह कैप्शन इस बड़ी जीत की खुशी, विराट के लिए उनका प्यार और भगवान के प्रति आभार को पूरी तरह से जाहिर कर रहा है. फैंस इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और इसे इस सीजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर बता रहे हैं.

फैंस के आ रहे जमकर रिएक्शन
विराट कोहली और अनुष्का की इस फोटो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'पक्का इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है.', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अनुष्का के पास सबसे महंगी ट्रॉफी है.' एक यूजर ने लिखा, 'अनुष्का ने प्रार्थना की, विराट ने खेला और बैंग्लोर जीत गई.', वहीं बहुत सारे यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में हार्ट का इमोजी बनाया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement