scorecardresearch
 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले अनिल कपूर, देखकर हैरान हुए फैंस, फोटो वायरल

इमैनुएल मैक्रों ने खुद अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल पर बॉलीवुड सितारों संग इस मीटिंग की फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, डायरेक्टर जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
अनिल कपूर ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात (Photo: ITG)
अनिल कपूर ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात (Photo: ITG)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस वक्त भारत में हैं. उन्होंने मुंबई का दौरा किया. इसके दौरान मैक्रों ने कई बॉलीवुड एक्टर्स से मुलाकात की. इमैनुएल मैक्रों ने फिल्म जगह से जुड़ी हस्तियों से अपनी मुलाकात के दौरान कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की. यहां अनिल कपूर, शबाना आजमी के अलावा कई नामी एक्टर्स और म्यूजिक कंपोजर भी नजर आए.

बॉलीवुड सितारों से मिले फ्रेंच प्रेजिडेंट

इमैनुएल मैक्रों ने खुद अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल पर बॉलीवुड सितारों संग इस मीटिंग की फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, डायरेक्टर जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज नजर आ रहे हैं. कई कलाकारों के साथ वह बातचीत करते दिखे. अनिल कपूर से खासतौर पर राष्ट्रपति मैक्रों संग मुलाकात को लेकर ट्वीट किया है.

अनिल ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी और फर्स्ट लेडी ब्रिजिट संग ढेरों फोटोज शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी दयालु जीवनसाथी ब्रिजिट के साथ एक प्रेरणादायक दोपहर बिताई, जहां हमने सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के बीच के शक्तिशाली पुल पर विचार-विमर्श किया. भारत × फ्रांस को सलाम. कई और कहानियां हैं, जो अभी कही जानी बाकी हैं.

Advertisement

भारत में क्यों हैं राष्ट्रपति मैक्रों?

मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई. पीएम मोदी ने भी अपने X हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया, 'मुंबई में अपने मित्र, राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई. उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद आया और उन्होंने आज सुबह अपनी वॉक का भी खूब आनंद लिया.' 

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने इंडो-पैसिफिक कोऑपरेशन सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स, स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स की एक सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मैक्रों एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना होंगे.

अनिल कपूर के प्रोजेक्ट्स

बात करें अनिल कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो उन्हें जल्द फिल्म 'सूबेदार' में देखा जाएगा. इस फिल्म में अनिल, एक रिटायर्ड फौजी, सूबेदार अर्जुन मौर्या के रोल में हैं. पिक्चर में उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव भरे सफर को दिखाया गया है, जो आज की बदलती दुनिया में सुकून पाने की तलाश में है. यहां उसके उन उसूलों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिनके सहारे उसने जिंदगी बिताई है. 'सूबेदार', 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement