scorecardresearch
 

बदहाली में आमिर खान के सौतेले भाई, मांग कर खा रहे खाना, Ex-वाइफ का दावा

टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने आमिर खान, उनके सौतेले भाई हैदर अली खान और परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. उन्होंने शादी, पारिवारिक रिश्तों और हैदर की मौजूदा हालत पर खुलकर बात की.

Advertisement
X
ईवा ग्रोवर का शॉकिंग दावा (Photo: Social Media)
ईवा ग्रोवर का शॉकिंग दावा (Photo: Social Media)

टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में आमिर खान और उनके सौतेले भाई हैदर अली खान के परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. ईवा का कहना है कि आमिर खान पहले से जानते थे कि उनकी शादी में मुश्किलें आने वाली हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया कि आमिर खान अपने पिता ताहिर हुसैन के इस परिवार से दूरी बनाकर रखते थे.

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईवा ने कहा कि शादी से पहले ही उन्हें दूसरे लोगों के जरिए ये बात पता चली थी कि आमिर खान का मानना था कि वो सही फैसला नहीं ले रही हैं. 

उन्होंने दावा करते हुए कहा- मैंने सुना था कि आमिर सर ने कहा था कि मैंने सही फैसला नहीं लिया है. ये बात शादी से पहले ही मेरे पास पहुंच गई थी, लेकिन मैंने उस पर ध्यान नहीं दिया.

'आमिर इस परिवार से रिश्ता नहीं रखना चाहते थे'

ईवा ने आगे दावा किया कि आमिर खान अपने पिता ताहिर हुसैन के इस परिवार से दूरी बनाकर रखते थे. उनके मुताबिक, हैदर अली खान और उनकी बहन ताहिर हुसैन की खुद की संतान नहीं थे, बल्कि ताहिर हुसैन की दूसरी पत्नी शहनाज खान की पहली शादी से हुए बच्चे थे. 

Advertisement

ईवा का दावा है कि ताहिर हुसैन के आखिरी दिनों में आमिर खान उन्हें पुणे ले गए थे और वहीं उनकी देखभाल की. इस दौरान शहनाज खान को उनसे मिलने तक की इजाजत नहीं मिली. ईवा ने कहा- आमिर खान सर इस परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते थे. जब ताहिर अब्बू जिंदगी के आखिरी दौर में थे, तब उन्हें पुणे ले जाया गया. मेरी पूर्व सास, जो ताहिर हुसैन से बहुत प्यार करती थीं, उन्हें भी उनसे मिलने नहीं दिया गया.

'सास सदमे में चली गईं, फिर हो गया ब्रेन हेमरेज'

ईवा ने दावा किया कि इस घटना के बाद उनकी पूर्व सास शहनाज खान की मानसिक हालत लगातार बिगड़ती चली गई. उन्होंने कहा- वो सिर्फ ताहिर हुसैन का नाम लिया करती थीं. धीरे-धीरे उनकी मानसिक हालत खराब हो गई. बाद में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और उनका निधन हो गया.

'आज भी हैदर के लिए दुख होता है'

हालांकि ईवा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहद दर्दनाक बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें अपने पूर्व पति हैदर अली खान के लिए दुख होता है. ईवा का दावा है कि आज हैदर की आर्थिक हालत बेहद खराब है. उनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है. कई बार उन्हें खाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है. कभी किसी दोस्त का सहारा मिलता है तो कभी किसी चॉल में रहने की जगह. 

Advertisement

उन्होंने कहा- जो कुछ हुआ, वो बहुत बुरा था, लेकिन इंसानियत के नाते मुझे आज भी उनके लिए दुख होता है. वो अक्सर ऐसे लोगों से घिरे रहते हैं जो उन्हें नशे में डुबोए रखते हैं. मैं बस यही दुआ करती हूं कि जब भी उनका अंत आए, उन्हें शांति मिले. उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है.

ईवा बता चुकी हैं कि हैदर उनके साथ मारपीट किया करते थे. इस वजह से उनका तलाक हो गया. एक्स-कपल की एक बेटी भी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement