दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्ष और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज हो गई है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है. पुलिस की भारी तैनाती के कारण प्रदर्शनकारियों को एकजुट होने से रोका जा रहा है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सौरभ भारद्वाज को बस में बिठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.