scorecardresearch
 

61 की उम्र में तीसरी शादी कर रहे आमिर खान, निकाह छोड़ करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, धूमधाम से जश्न मनाएंगे बच्चे?

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं. आमिर ने अपनी शादी को लेकर नई डिटेल्स साझा की है. एक्टर ने बताया कि वो धूमधाम से शादी का जश्न नहीं मनाएंगे.

Advertisement
X
शादी के बंधन में बंधेगे आमिर-गौरी (Photo: ITG)
शादी के बंधन में बंधेगे आमिर-गौरी (Photo: ITG)

बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है. इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. आमिर ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. 

कैसे होगी आमिर की शादी?

आमिर खान ने अब अपनी तीसरी शादी को लेकर खास डिटेल साझा की है. Deccan Chronicle संग बातचीत में आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी संग अपनी तीसरी शादी कंफर्म कर दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी शादी धूमधाम से नहीं होगी, बल्कि वो सादगी से इंटीमेट वेडिंग करेंगे.

आमिर ने बताया कि गौरी और वो अपनी शादी का जश्न लैविश तरीके से मनाने के बजाए सादगी से सेलिब्रेट करेंगे. आमिर बोले- हमारी शादी घर पर होगी. यह एक सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी. शादी में सिर्फ दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. हम दोनों ही शादी को काफी बेसिक रखना चाहते हैं. 

शादी के लिए काम से ब्रेक लेंगे आमिर?
रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी तीसरी शादी की तैयारियों के लिए आमिर ने कुछ वक्त के लिए काम से ब्रेक ले लिया है. शादी के कुछ दिन बाद आमिर 3 इडियट्स के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे. 

Advertisement

आमिर खान की बात करें तो वो 61 साल के हैं. गौरी संग ये उनकी तीसरी शादी होगी. आमिर लंबे समय से गौरी को डेट कर रहे हैं. पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों ने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. तब से दोनों अक्सर हर खास मौके पर एक साथ नजर आते हैं. 

आमिर खान का पहले एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव से तलाक हो चुका है. दोनों शादियों से आमिर के तीन बच्चे हैं. वहीं, गौरी भी तलाकशुदा हैं. गौरी भी एक बेटे की मां हैं. अब आमिर और गौरी शादी करके हमेशा के लिए एक दूजे के हसफर बनने जा रहे हैं. दोनों को हमारी तरफ से भी शादी की एडवांस में ढेरों बधाइयां. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement