scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कपूर खानदान के जश्न में दिखा बॉबी देओल का टशन, बोल्ड लुक में नजर आईं जाह्नवी, रेखा ने लूटी महफिल

अंशुला का रिसेप्शन
  • 1/13

बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला कपूर शादी करके अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुकी हैं. 6 जुलाई को अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया. 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 2/13

7 जुलाई को मुंबई में अंशुला और रोहन की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया, जिसमें फिल्मी दुनिया की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. 
 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 3/13

जैकी श्रॉफ मस्त मौला अंदाज में न्यूली वेड्स को आशीर्वाद देने पहुंचे. जग्गू दादा को रिसेप्शन पर देखकर अंशुला खुशी से फूले नहीं समाईं. 
 

Advertisement
अंशुला का रिसेप्शन
  • 4/13

बड़ी बहन के रिसेप्शन पर जाह्नवी का बोल्ड लुक देखने को मिला. शिमरी साड़ी पर जाह्ववी ने बैकलेस ब्लाउज पहना था. जाह्नवी का लुक ऑन पॉइंट था. साड़ी और ब्लैकलेस ब्लाउज में ग्लैमरस लगीं. 
 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 5/13

अंशुला के रिसेप्शन पर शनाया कपूर इंडोवेस्टर्न आउटफिट में दिखीं. ग्लोइंग मेकअप, स्लीक हेयर बन में उनका एटीट्यूड एकदम किलर था. 
 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 6/13

छोटी बहन के रिसेप्शन में अर्जुन कपूर कुर्ता पायजमा में नजर आए. रिसेप्शन पर अर्जुन पैपराजी को मिठाई बांटकर खुशियां सेलिब्रेट करते दिखे. 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 7/13

भतीजी के रिसेप्शन में झक्कास एक्टर अनिल कपूर ब्लैक कलर के सूट में दिखे. हमेशा की तरह उनकी एनर्जी काफी हाई थी. 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 8/13

कपूर खानदान के जश्न में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी शिरकत की. अपने लुक से कपल फैन्स का दिल जीतता दिखा. 
 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 9/13

अंशुला के रिसेप्शन पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने हंसते-मुस्कुराते शिरकत की. फेवरेट कपल को देखकर फैन्स का मन खुश हो गया. 
 

Advertisement
अंशुला का रिसेप्शन
  • 10/13

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने जैसे ही एंट्री ली हर किसी की नजर उन पर टिक कर रह गई. गोल्डन साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखीं. 
 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 11/13

 बेटी के रिसेप्शन पर बोनी कपूर का कूल लुक देखने को मिला. सूट-बूट में उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वो पहले जवान हो गए हैं. 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 12/13

 रिसेप्शन पार्टी में संजय कपूर ने बेटे जहान कपूर संग एंट्री ली. बाप-बेटे की जोड़ी ने फैन्स पर अपना गहर इंप्रेशन छोड़ा. 
 

अंशुला का रिसेप्शन
  • 13/13

बॉबी देओल भी अंशुला और रोहन की खुशियों का हिस्सा बने. रिसेप्शन पार्टी में उनका टशन देखने लायक था.  

All Photos: Yogen Shah 

Advertisement
Advertisement