पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिजा अली ने 2026 में एजाज खान संग दूसरी शादी की थी. उनका इससे पहले फवाद फारुख संग निकाह हुआ था, ये रिश्ता चला नहीं.
फिजा को शादी के बाद रोमांटिक सीन्स करने से ऐतराज है. एक टॉक शो में एक्ट्रेस ने कहा कि एक वक्त के बाद ऐसे सीन्स करने अच्छे नहीं लगते.
फिदा ने कहा- मैं अपने मियां को शर्मिंदा नहीं कर सकती, कि शादी कर ली, फिर किसी और की बांहों में झूल-झूलकर गाने गा रही हूं.
''या फिर हीरो की आंखों में नैन-मटक्का करूं. हर चीज उम्र के हिसाब से अच्छी लगती है. हो सकता है अगर एजाज मेरी जिंदगी में ना होते, मैं कुंवारी होती तो किसी के साथ परफॉर्म कर सकती थी.''
''लेकिन जब शादी कर ली, तो ये सब करना सही नहीं. हम इंडियन इंडस्ट्री से नहीं हैं. हमें अपने देश पाकिस्तान के हालातों को समझना चाहिए.''
''फिल्मों में हमें इतना गोरा नहीं बनना चाहिए. हीरो से इतना चिपकना नहीं चाहिए. आजकल बहुत चीजें होने लगी हैं. मैं तो हैरान हो गई हूं. सीन में बिजली कड़का कर हीरोइन को बांहों में लिया जा रहा है.''
फिजा ने कहा कि उनके दौर में ऐसा नहीं था. अब ड्रामा में भी रोमांटिक चीजें दिखाई जा रही हैं. टीवी शोज को ऐसे सीन्स दिखाकर प्रमोट किया जा रहा है.
फिजा अली काफी समय से एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं. वो बतौर टीवी होस्ट काम करती हैं. सिंगिंग करती हैं. फिजा अपनी खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं.
वो एक्ट्रेस होने के साथ सिंगर, कंपोजर, होस्ट और वीजे हैं. 1999 में उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. सीरियल मेहंदी से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था.