भोजपुरी स्टार पवन सिंह की निजी लाइफ फिर चर्चा में है. पत्नी ज्योति सिंह संग उनके तलाक का मैटर कोर्ट में चल रहा है. ज्योति से पावर स्टार की ये दूसरी शादी है. ज्योति ने एक पॉडकास्ट में एक्टर पर फिर से निशाना साधा है. उन्होंने बताया कि वो पवन सिंह संग शादी नहीं करना चाहती थीं.
पवन सिंह संग शादी के खिलाफ थीं ज्योति
ज्योति के मुताबिक, उनके पिता ये शादी कराना चाहते थे. लेकिन ज्योति ये रिश्ता फिक्स नहीं करना चाहती थीं. उन्होंने कहा- मेरी जब पवन सिंह संग शादी हो रही थी. मैंने पापा को रोकर कहा था कि यहां पर मेरी शादी मत करिए. चाहे कहीं और कर दीजिए, लेकिन यहां पर नहीं. क्योंकि जब आप शादी करने जाते हो, आपको पता चले कि जिनसे आपकी शादी हो रही है उनकी एक्स वाइफ ने सुसाइड किया था. आप सोचने पर मजबूर हो जाते हो. क्यों उनकी एक्स वाइफ ने ऐसा किया, जबकि उनके पास तो हर चीज थी. ये चीजें मेरे दिमाग में घूम रही थीं. लेकिन पापा नहीं माने. मैंने उन्हें बहुत मना किया था. आज मेरे पापा को अगर किसी चीज का पछतावा है तो बस मेरी पवन सिंह संग शादी कराने का है.
ज्योति ने पहले भी बताया है कि पवन सिंह का रिश्ता उनकी बहन के लिए आया था. लेकिन वो तब शादी नहीं करना चाहती थीं. इसलिए उनके पिता ने ज्योति संग पवन सिंह का रिश्ता फिक्स किया. उनके पिता भी अपने इस फैसले का आज अफसोस मना रहे हैं. ज्योति ने बताया कि वो अब दूसरी शादी नहीं करेंगी. क्योंकि पवन सिंह संग रिश्ते में उन्होंने काफी प्रताड़ना झेली है. ज्योति ने तलाक के लिए पावर स्टार से 10 करोड़ की एलिमनी की डिमांड की है.
वो कहती हैं- पवन सिंह ने उनकी जिंदगी के 8 साल बर्बाद किए हैं. इसलिए अपने गुजारे भत्ते के लिए उनका 10 करोड़ मांगना जस्टिफाइड है. ज्योति ने एक्टर पर अबॉर्शन कराने के भी आरोप लगाए हैं. इतना सब होने के बावजूद वो शादी बचाना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह किसी भी तरह के समझौते को लेकर तैयार नहीं हैं.