scorecardresearch
 

मां के चरणों में पवन सिंह, भोजपुरी पावर स्टार को सताया खोने का डर, बोले- तुम्हारे बिना संसार में कुछ नहीं

पवन सिंह जल्द भोजपुरी बवाल नाम के शो में नजर आने वाले हैं. इसका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां की सेवा करते दिख रहे हैं. सेवा करते हुए पावर स्टार की आंखों से आंसू छलक जाते हैं. उन्हें अपनी मां की बहुत चिंता है क्योंकि उनके लिए वही सबकुछ हैं.

Advertisement
X
मां के लिए रोए पवन सिंह (Photo: Screengrab)
मां के लिए रोए पवन सिंह (Photo: Screengrab)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जहां पहुंच जाते हैं, वहां गर्दा उड़ा देते हैं. उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं. पवन सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जान पाए हैं. अब भोजपुरी सुपरस्टार खुद अपने फैंस को वो मौका देने वाले हैं. 

पवन सिंह समेत कई भोजपुरी सितारे जल्द जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी बवाल नाम से रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं. इस शो में वो अपनी पर्सनल जिंदगी पर पहली बार खुलकर बात करते दिखाई देंगे. साथ ही लोगों को उनकी लैविश लाइफस्टाइल और फैनडम से रूबरू कराएंगे. 

पवन सिंह हुए इमोशनल

हाल ही में भोजपुरी बवाल शो का नया प्रोमो सामने आया, जिसमें हमने पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की झलक देखी. पावर स्टार अपनी मां की सेवा करते हुए नजर आए. उन्हें अपनी मां के पैरों की सूजन देख चिंता हो रही है. सुपरस्टार की मां बताती हैं कि उन्हें शुगर-बीपी की दिक्कत है, इसलिए उनके पैर सूजे हुए हैं. 

आगे पावर स्टार अपनी मां के लिए इमोशनल होते नजर आए. मां ने कहा कि उनका बेटा अपना सब काम छोड़कर उनके पास आ गया, वो उनकी बहुत इज्जत करते हैं. पवन सिंह ने अपनी मां को देखकर उनसे कहा, 'मेरे पास अगर कोई संपत्ति है, तो सिर्फ और सिर्फ आप हो. बाकी मेरे पास और कुछ नहीं है.' ये कहते हुए उनकी आंखें आंसू से छलकने लगती हैं. 

Advertisement

मां ने कही शादी करने की बात 

पावर स्टार की मां भी अपने बेटे को रोता देख इमोशनल हो गईं. उन्होंने उनसे भोजपुरी में कहा कि अगर तुम्हारी मां चली गईं, तो तुम क्या करोगे. मां प्रतिमा देवी ने पवन सिंह से कहा कि वो जल्द शादी करके अपनी जिंदगी बसा लें. अपनी मां की बात सुनकर पावर स्टार खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा कि अगर माई चली गईं, तो पवन सिंह खत्म है. 

फैंस को पावर स्टार का ये साइड काफी पसंद आया. उन्हें ये देखकर बेहद अच्छा लगा कि वो अपनी मां की कितनी इज्जत करते हैं. पवन सिंह हमेशा अपनी मां के लिए इमोशनल होते नजर आए हैं. बता दें कि पवन सिंह की दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई है, जिनसे अभी उनका तलाक का केस जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement