scorecardresearch
 

पवन सिंह को भूलीं अक्षरा सिंह, जल्द बनेंगी दुल्हन, मिल गया जीवनसाथी? बोलीं- सिचुएशनशिप का दौर है

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि शादी तभी करनी चाहिए जब सही इंसान मिले जो सम्मान दे.

Advertisement
X
प्यार में हैं अक्षरा सिंह? (Photo: Instagram @singhakshara)
प्यार में हैं अक्षरा सिंह? (Photo: Instagram @singhakshara)

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं. भोजपुरी से अक्षरा हिंदी सिनेमा में कदम रख चुकी हैं. अक्षय कुमार के बाद वो श्रद्धा कपूर के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं. अक्षरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद वो सिंगल हैं और अब उन्होंने शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

कब शादी करेंगी अक्षरा 
कुछ समय पहले अक्षरा ने कहा था कि वो प्यार में हैं. बिहार तक से बातचीत में उन्होंने इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वो तो मैंने ऐसे ही बोल दिया था. मुझे अपनी ऑडियंस से प्यार है.  प्यार करने का टाइम कहां मिलता है. आजकल तो सब दो-दो लोगों के साथ घूम रहे हैं. एक वाला कोई इंसान है ही नहीं. अगर कोई ऐसा सच्चा इंसान मिल जाए, तो मैं उसके लिए अपनी जिंदगी देने को भी तैयार हूं. 

अक्षरा ने शादी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि शादी तभी करनी चाहिए, जब आपको ऐसा इंसान मिले जो आपका हाथ थामकर चले. आपकी इज्जत करे और आपका सम्मान करे. जिस दिन ऐसा साथी मिल जाएगा, मुझे लगता है कि वही प्यार और भी खूबसूरत हो जाएगा.

Advertisement

भोजपुरी क्वीन से पूछा गया कि क्या वो जल्द शादी करने जा रही हैं. इसे बारे में उन्होंने कहा कि अभी लड़का ही नहीं मिल रहा है. आज के जमाने में तो सिचुएशनशिप का दौर चल रहा है. अब अक्षरा सच में प्यार में हैं या वो यूंही मस्ती कर रही थीं. ये तो वही जानती हैं. पर इतना जरूर है कि वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहेंगि कि पवन सिंह लाइफ में खूब तरक्की करें. 

एक वक्त था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक-दूजे के प्यार में डूबे थे. अक्षरा मन ही मन पवन सिंह को पति मान चुकी थीं, लेकिन पावर स्टार ने अक्षरा को धोखा देकर ज्योति सिंह से शादी रचा ली. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement