scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

कर्जदार हैं करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियों के मालिक पवन सिंह, इन क्रिमिनल केसेज में फंसे पावर स्टार

Pawan singh property criminal records
  • 1/11

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अब राजनीति में एक और बड़ी पारी खेलने जा रहे हैं. बीजेपी की ओर से बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदवार बने पवन सिंह ने अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है, जिसमें उनकी संपत्ति से लेकर कर्ज और कानूनी मामलों तक की पूरी जानकारी सामने आई है.

Pawan singh property criminal records
  • 2/11

हलफनामे के मुताबिक पवन सिंह की कुल संपत्ति करीब 19.44 करोड़ रुपये है. इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं. पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले उनकी संपत्ति में करीब 2.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Pawan singh property criminal records
  • 3/11

हैरानी की बात ये है कि पवन सिंह के पास सिर्फ 50 हजार रुपये नकद हैं, लेकिन उनके बैंक खातों में करीब 1.64 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके अलावा उनके पास 26.26 लाख रुपये का बीमा निवेश भी है.
 

Advertisement
Pawan singh property criminal records
  • 4/11

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर और अमीर सितारों में से एक हैं. उनके पास करीब 13 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं उनकी चल संपत्तियों की कीमत लगभग 6.44 करोड़ रुपये बताई गई है.

Pawan singh property criminal records
  • 5/11

पवन के पास सोना-चांदी का भी भारी कलेक्शन है. भोजपुरी स्टार के पास करीब 70 लाख रुपये का सोना है. इसके अलावा उनके पास 28 हजार रुपये की चांदी भी मौजूद है.

Pawan singh property criminal records
  • 6/11

पवन सिंह को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है. उनके पास एक नहीं कई गाड़ियां हैं. टोयोटा फॉर्च्यूनर, लेजेंडर, लैंड क्रूजर, महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो जैसी कई लग्जरी एसयूवी हैं. इतना ही नहीं, उनके कलेक्शन में एक स्कूटी भी शामिल है.

Pawan singh property criminal records
  • 7/11

भले ही पवन के नाम करोड़ों की संपत्ति है लेकिन साथ-साथ उनपर 2.34 करोड़ रुपये का कर्ज भी है, उन्होंने बैंक से लोन लिया हुआ है. ये जानकारी भी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दी है.

Pawan singh property criminal records
  • 8/11

हलफनामे में पवन सिंह ने अपनी पत्नी के तौर पर ज्योति सिंह का नाम दर्ज किया है. हालांकि उन्होंने ये भी बताया है कि दोनों के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Pawan singh property criminal records
  • 9/11

हलफनामे के मुताबिक पवन सिंह पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 4 मामले चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हैं. वहीं दो अन्य मामलों में उन पर शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी, विश्वासघात और जालसाजी जैसे आरोप लगाए गए हैं.

Advertisement
Pawan singh property criminal records
  • 10/11

हालांकि बड़ी बात ये है कि फिलहाल किसी भी मामले में पवन सिंह को अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है. सभी मामले अभी अदालत में लंबित हैं और सुनवाई जारी है.

Pawan singh property criminal records
  • 11/11

भोजपुरी फिल्मों और संगीत की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुके पवन सिंह अब राजनीति में भी एक्टिव हो चुके हैं. ऐसे में उनसे जुड़ी इन जानकारियों ने सिनेमा की दुनिया में हल्ला मचा दिया है.

Advertisement
Advertisement