टेलीविजन एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी टूटी शादी पर बात की है. ईवा ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी रचाई थी. परिवार के खिलाफ जाकर ईवा ने दूसरे धर्म के हीरो संग घर बसाया, लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया. ये शादी एक्ट्रेस के लिए खुशी नहीं, बल्कि एक टॉर्चर थी.
विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में ईवा ने कहा कि हैदर बहुत गुस्से वाले थे. जब मैं 15-16 साल की थी, तो मुझ पर शादी का भूत सवार था. मैंने शादी के लिए 16 सोमवार के व्रत किए. शादी और बच्चे करने मेरा सपना था. मैं शादी के बाद एक फिल्मी लाइफ सोच रही थी, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग थी.
ईवा ने कहा कि जब मैं 27 साल की थी, तो मैंने हैदर से शादी की थी. मैंने उन्हें सिर्फ 18 दिन डेट किया था. शादी के चौथे दिन मुझे पता चला कि ये शख्स मेरे लिए नहीं है. हैदर वो इंसान नहीं थे, जैसा मैंने 18 दिन की डेटिंग में सोचा था. पहले मैं कहती थी कि वो गलत थे, लेकिन अब मैं सारा दोष उन पर नहीं दे सकती.
शायद शादी में मेरी गलती भी रही. वो दूसरे धर्म से थे. मेरी मम्मी और दोस्तों ने मना किया, लेकिन 18 दिन की डेटिंग के बाद 19वें दिन मैंने घर से भागकर उनसे शादी रचा ली. उस समय मैं अपने करियर के पीक पर थी.
ईवा कहती हैं कि शादी के बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझसे गलती हो गई. मैंने गलत इंसान से शादी कर ली. वो बहुत गुस्सैल थे. मेरे साथ मारपीट करते थे. गाली गलौच करते थे. मैंने कभी अपने घर में किसी मर्द को ऐसा बर्ताव करते नहीं देखा था.
एक्ट्रेस कहती हैं कि मारपीट होने के बावजूद उन्होंने कुछ सालों तक शादी निभाई, ये सोचकर कि शायद चीजें बेहतर हों, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उस वक्त मैं हालात और खुद को दोष देती थी.
एक्ट्रेस कहती हैं कि शादी के चार साल मैंने ये सोच कर बच्चा किया कि शायद चीजें बेहतर हो जाएं, लेकिन नहीं हुईं. हमारे देश में कई लोग सोचते हैं कि बच्चा करने के बाद शादी बच जाएगी, लेकिन कई जगहों पर ये चीज काम नहीं करती है.
'बेटी के जन्म के एक महीने बाद चीजें और बद्दतर हो गईं. मैंने टेंशन में रहने लगी. उस वक्त मैं 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' की शूटिंग कर रही थी. मेरे साथियों ने मेरा डिप्रेशन देखा. वो मेरे घर आए और मेरी मम्मी से बात की. उन्होंने कहा कि इसे इस रिश्ते बाहर निकलना होगा. उनके मोटिवेशन के बाद ही मैं हैदर को छोड़ पाई.
ईवा ने कहा कि आमिर के पिता ताहिर हुसैन बहुत अच्छे इंसान थे. बेटे हैदर की हरकत पर वो कई बार रोए. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी सास शहनाज भी अच्छी और नेक दिल महिला थीं.
बता दें कि आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी जीनत हुसैन से हुई थी, जिनसे उन्हें चार बच्चे आमिर खान, फैसल खान, फरहत खान और निखत खान हुए. उनकी दूसरी शादी शहनाज हुसैन हुई, जिससे उन्हें बेटा हैदर हुआ.
All Photos: Facebook@eva.grover.56/Social Media