
Uttarakhand Election: उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान है. लिहाजा सूबे में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है. ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की यमुनोत्री में एक चुनावी सभा थी. लेकिन उनका हेलीकॉप्टर करीब 2 घंटे तक हेलीपैड से उड़ान ही नहीं भर सका. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) खराब मौसम ( Weather) की वजह से यमुनोत्री (Yamunotri) नहीं पहुंच सके. हालांकि ऐसी स्थिति में उन्होंने एक तरकीब सुझाई.
बता दें कि यमुनोत्री जाने के लिए शिवराज को नैनीताल से हेलीकॉप्टर में सफर करना था, लेकिन बेहद खराब मौसम की वजह से CM शिवराज सिंह का हेलीकॉप्टर नैनीताल के हेलीपैड पर करीब 2 घंटे तक घंटे तक खड़ा रहा. इस दौरान विजिबिलिटी ना के बराबर रही. ऐसे में उड़ान भरना बिल्कुल भी संभव नहीं था.
विधानसभा यमुनोत्री की जनता को टेलीफोनिक संबोधन।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC)
इसके बाद CM शिवराज सिंह ने यमुनोत्री की जनसभा को मोबाइल के ज़रिए हेलीकॉप्टर से ही संबोधित किया. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब खराब मौसम की वजह से किसी नेता के हेलीकॉप्टर ने उड़ान न भरी हो. हाल ही में AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की देवबंद में जनसभा थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. हालांकि बाद में उन्होंने जनसभा को आगे बढ़ाते हुए एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी.

वहीं एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हेलीकॉप्टर से ही अपनी पार्टी के काम गिनाए. बता दें कि उनका उड़नखटोला करीब 2 घंटे तक हेलीपैड पर ही खड़ा रहा.