scorecardresearch
 

राजनाथ सिंह से मिले रामकृपाल यादव

राष्ट्रीय जनता दल के बागी नेता रामकृपाल यादव ने मंगलवार को बीजेपी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की. वह पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जहां से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की सात बेटियों में से सबसे बड़ी मीसा भारती मैदान में हैं.

Advertisement
X
रामकृपाल यादव
रामकृपाल यादव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बागी नेता रामकृपाल यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की. वह पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जहां से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की सात बेटियों में से सबसे बड़ी मीसा भारती मैदान में हैं. रामकृपाल ने कहा, ‘मैंने हवाईअड्डे पर राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इस मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी मैं बाद में दूंगा.’

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि रामकृपाल जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने हालांकि कहा, ‘हम कयासों के आधार पर कुछ नहीं कह सकते. कब कौन पार्टी में शामिल होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता.’

रामकृपाल को लालू का करीबी माना जाता रहा है, मगर पाटलिपुत्र सीट से मीसा को उम्मीदवार बनाए जाने से वह नाराज हैं और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं. गौरतलब है कि रामकृपाल राज्यसभा में आरजेडी के एकमात्र सदस्य हैं.

लालू की पत्नी और सारण (छपरा) से आरजेडी उम्मीदवार राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा था कि रामकृपाल के किसी दूसरी पार्टी में चले जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement