चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आज विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है. देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में इंडिया एलायंस की तरफ से 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च निकाला जा रहा है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है.