कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पश्चिम बंगाल का दौरे पर पहुंचे हैं. राहुल ने अासनसोल रैली में कोलकाता हादसे का जिक्र करते हुए राज्य की सीएम ममत बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता जी बताएं बीते 5 सालों से कोलकाता में बन रहे पुल का का क्यों रुका हुआ था? उन्होंने यह भी कहा कि अगर सत्ता में आए तो सबसे पहला काम राज्य के युवाओं को नौकरी देना होगा.
I agree with her but I want to ask Mamata ji that why was work related to bridge stalled for 5 years?- Rahul Gandhi
— ANI (@ANI_news)
First priority for our govt will be to provide jobs to youth of West Bengal if we come to power: Rahul Gandhi
— ANI (@ANI_news)
राहुल के पीड़ितों से मिलने के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. इससे पहले राहुल ने घटनास्थल का भी दौरा किया. पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल ने आसनसोल में रैली को संबोधित किया. राहुल आज राज्य में तीन रैली करेंगे.
Congress VP Rahul Gandhi addressing a rally in Kulti, Asansol (West Bengal)
— ANI (@ANI_news)
Congress VP Rahul Gandhi reaches Kolkata Medical College and Hospital, to meet victims of
— ANI (@ANI_news)
Congress VP Rahul Gandhi at the site of flyover collapse in
— ANI (@ANI_news)
शनिवार दोपहर 12 बजे राहुल गांधी बर्धमान जिले के बिरसा मुंडा फुटबॉल ग्राउंड में रैली करेंगे. इसके बाद 1.30 बजे बंकुरा जिले के तमिलबांध ग्राउंड में और फिर बर्धमान जिले के दुर्घापुर में दोपहर 3 बजे कल्पतरु मैदान में रैली करेंगे.
बता दें कि राहुल ये रैली के मद्देनजर कर रहे हैं. राज्य में 4 अप्रैल से विधानसभा चुनाव होने हैं. 6 चरणों में होने वाले ये चुनाव 5 मई तक चलेंगे.