होने पर बीजेपी में उत्साह है तो विरोधियों की ओर से तल्ख प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने शुक्रवार को सवाल उछाला कि अब AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल कब BJP में जा रहे हैं?
अपना पुराना आरोप दोहराते हुए उन्होंने कहा कि किरण बेदी और शाजिया के बीजेपी में जाने से यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'अब हमें इस बात का इंतजार है कि अरविंद केजरीवाल कब बीजेपी ज्वॉइन करेंगे. ऐसा जल्द हो सकता है.'
किरण बेदी से लंबे समय से संपर्क नहीं: अन्नामुझे भी मिला था BJP का ऑफर: कुमार
हालांकि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने किरण बेदी को एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ने के लिए बधाई जरूर दी. लेकिन AAP नेता कुमार विश्वास ने बीजेपी को जमकर आड़े हाथों लिया. 'आज तक' से बातचीत में कुमार विश्वास ने दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें भी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसे उन्होंने खारिज कर दिया.
इस पर जवाब देते हुए किरण बेदी ने कहा, 'कुमार विश्वास से कहिए कि वह कविता ही करें. वही उनकी ताकत है. नेगेटिविटी न फैलाएं.'
Ask Kumar Vishawas to do poetry, which is his strength; why negativity now: Kiran Bedi.
— HeadlinesToday (@HeadlinesToday)
First of all I welcome BJP that they publicly accepted they do not have an honest face to compete with Arvind Kejriwal-Kumar Vishvaas
— ANI (@ANI_news)
पेशे से कवि कुमार विश्वास अपने अंदाज में गुरुवार से ही इस राजनीतिक घटनाक्रम पर तल्ख टिप्पणियां कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'किरण बेदी ने ट्विटर पर केजरीवाल, मुझे और कई दूसरे AAP नेताओं को ब्लॉक कर रखा है.' उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मान लिया है कि उनके पास कोई चेहरा नहीं है, इसलिए उन्होंने चेहरा आयात किया.
"युद्धों में कभी नहीं हारे हम डरते हैं छल-छंदों से ,
हर बार पराजय पायी है अपने घर के जयचंदों से"
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas)
उन्होंने कहा जब हम छोटे थे तो कोई झगड़ा होता था तो हम भी किसी बड़े को ज्यादा बल वाले को लाते थे. बीजेपी जानती थी कि केजरीवाल के सामने कोई नहीं आ सकता, इसलिए कभी शाजिया से संपर्क किया, कभी मुझसे तो कभी किरण जी से. किरण जी हमारे परिवार की बड़ी हैं. लेकिन उन्होंने हमें ट्विटर पर ब्लॉक किया हुआ है. ये लोग कहते थे कि हम गद्दार हैं, हमने राजनीति जॉइन कर ली. अब ये भी राजनीतिक हो गए.'गौरतलब है कि किरण बेदी के बीजेपी में जाने के बाद उन्होंने कविता के जरिये उन्हें 'जयचंद' तक कह दिया था.
अन्दर का ज़हर चूम लिया धुल के आ गए,
जितने शरीफ़ लोग थे सब खुल के आ गए.(राहत)
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas)
ये 26 जनवरी को ओबामा को भी join न करा दें घबरा कर
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas)
किरण बेदी के बीजेपी में जाने पर कांग्रेस भी चुटकियां लेने से बाज नहीं आ रही. दिल्ली में पार्टी का चेहरा बनाए गए अजय माकन ने ट्वीट किया है कि अब किरण बेदी, केजरीवाल और प्रधानमंत्री को अपने झूठ छिपाने के लिए पुराने ट्वीट डिलीट कर देने चाहिए.
Kiran Bedi, Kejriwal and Modi Ji should delete all their previous tweets,posts&statements to cover their lies! Thx
— Ajay Maken (@ajaymaken)
वहीं कांग्रेस नेता पीसी चाको ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर किरण बेदी अवसरवादी हैं तो इस बात की क्या गारंटी है कि वह कल को बीजेपी को धोखा नहीं देंगी?