scorecardresearch
 

पति जुबिन गर्ग की मौत के बाद भी क्यों सिंदूर लगाती हैं गरिमा? भावुक कर देगी वजह

असम में पंचायत आजतक कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई. उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने सिंगर को लेकर कई बातें बताई.

Advertisement
X
पंचायत आजतक में जुबिन की पत्नी गरिमा (Photo: ITG)
पंचायत आजतक में जुबिन की पत्नी गरिमा (Photo: ITG)

असम में चुनाव के माहौल के बीच 'पंचायत आजतक असम' के कार्यक्रम की गुरुवार को बेहद भावुक शुरुआत हुई. इस मंच पर जब दिवंगत गायक जुबिन गर्ग को याद किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान सभी की नजरें जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग पर टिकी थीं, जो वहां खास मेहमान के तौर पर शामिल हुई थीं. गरिमा को देखकर हर किसी का ध्यान उनकी मांग में लगे सिंदूर पर गया, जो उनके गहरे प्यार की कहानी को बयां कर रहा था.

आम तौर पर देखा गया है कि हिंदू परंपराओं में पति के निधन के बाद पत्नी सिंदूर लगाना छोड़ देती है, लेकिन गरिमा का फैसला इन रिवाजों से परे है. अपनी मांग में सिंदूर सजाए गरिमा ने इसके पीछे की वजह बताई थी.

क्यों मांग में सिंदूर लगाती हैं गरिमा सैकिया?

दरअसल सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के बाद एक इंटरव्यू में गरिमा ने इस चीज का खुलासा किया था.  उन्होंने नम आंखों से कहा था, 'मैंने उनसे (जुबिन) यह वादा किया है और उनका हाथ अपने माथे पर रखकर कहा है कि- आपने मुझे जो यह तिलक (सिंदूर) लगाया है, इसे मैं इस जन्म के लिए और इस पूरे जीवन के लिए हमेशा लगा कर रखूंगी. जब तक हम अगली बार दोबारा नहीं मिलते और आप फिर से अपने हाथों से मुझे सिंदूर नहीं लगाते, तब तक यह मेरे माथे पर ऐसे ही सजा रहेगा. यह हमेशा रहेगा, हमेशा ताजा.'

Advertisement

जुबिन गर्ग का खोला राज

वहीं आज गरिमा सैकिया ने सिंगर जुबिन गर्ग की लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज भी बताया. गरिमा ने मंच से अपनी बात रखते हुए कहा, वैसे तो उनकी लाइफ में कोई बड़ा सीक्रेट नहीं था. लेकिन एक बात जो मुझे समझ नहीं आई, वो ये कि कई सालों से मुझे एक बड़ी बात गंभीरता से कहने लगे थे.

जुबिन कहते थे, 'मुझे टाइम से डर लगता है, ऐसा वो पिछले कई सालों से बोल रहे थे. मुझे सिर्फ समय से डर लगता है और किसी से नहीं.' अब इस बात का क्या मतलब था, समझ नहीं आता.

जुबिन ने कितने फ्लाइट्स मिस किए?
वहीं जब जुबिन के बारे में उनकी पत्नी से पूछा गया कि उन्होंने अपनी लाइफ में अब तक कितनी फ्लाइट मिस की है? इस पर गरिमा ने कहा, '50 से ज्यादा उन्होंने फ्लाइट्स मिस की है. लेकिन वो कहते थे कि कुछ नहीं हो जाएगा. अगली फ्लाइट पकड़ लेंगे.' वो बहुत ही शांत थे.

जुबिन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए निधन हो गया था. सिंगर की अचानक हुई मौत से नेता, अभिनेता, परिवार और जनता सभी हैरान थे. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement