scorecardresearch
 

'वोट चोरी के लिए 750 फिंगर ग्लव्स मंगवाए', शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप

West Bengal Elections: भवानीपुर सीट पर मतदान से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है. BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने TMC पर फिंगर ग्लव्स के जरिए वोटिंग में धांधली की कोशिश का आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है. इन आरोपों के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है.

Advertisement
X
भवानीपुर सीट से BJP नेता शुभेंदु अधिकारी और CM ममता बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं. (File Photo: PTI)
भवानीपुर सीट से BJP नेता शुभेंदु अधिकारी और CM ममता बनर्जी चुनाव लड़ रहे हैं. (File Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट पर चुनावी मुकाबला हाई-वोल्टेज होता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव में धांधली के लिए फिंगर ग्लव्स मंगवाए गए हैं. उन्होंने इस मामले में TMC के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पहले फेज के मतदान के दौरान नकली उंगलियों के निशान यानी फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर वोट चुराने की कोशिश की गई, लेकिन वे रंगे हाथों पकड़े गए. उन्होंने कहा, ''हम उन्हें यह चोरी करने की इजाजत नहीं देंगे. उन्होंने वोट की चोरी के लिए फिंगर कवर खरीदे हैं.'' 

BJP नेता ने आगे कहा, ''भवानीपुर के एक पार्षद ने ऐसे 750 फिंगर ग्लव्स का ऑर्डर दिया था. 3810 पर्चियां (स्लिप्स) वापस की गई हैं. हमने बूथ-दर-बूथ इन मामलों की पहचान की है.'' उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार पूरी तरह तय है. 

उन्होंने कहा, ''मैं आखिरी वोट की गिनती तक इंतजार करूंगा. उसके बाद मुझे ठीक-ठीक पता है कि तृणमूल कांग्रेस को कैसे दुम दबाकर भागने पर मजबूर करना है.'' उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और FIR दर्ज करने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही भवानीपुर की जनता से अपील भी की है.

Advertisement

इसमें शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे 29 अप्रैल को मतदान के जरिए जवाब दें. उन्होंने यह भी कहा कि इन आरोपों के बावजूद मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रहेगी. इससे पहले ने सोशल मीडिया पर भी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. इसमें कहा कि पश्चिम बंगाल की खोई हुई शान को वापस लाया जाए. 

उनके मुताबिक, बंगाल वर्षों से भ्रष्ट और अयोग्य TMC शासन के तले पीड़ित रहा है, जिसने जनता के बजाय सिंडिकेट राज को प्राथमिकता दी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि BJP को दिया गया वोट औद्योगीकरण, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसानों और समाज के सभी वर्गों के लिए होगा.

उन्होंने लिखा कि अब समय आ गया है कि अत्याचारियों को सत्ता से बेदखल किया जाए. एक ऐसा पश्चिम बंगाल बनाया जाए जहां योग्यता को सम्मान मिले और कानून का राज हो. उन्होंने मतदाताओं से 29 अप्रैल को EVM पर कमल के निशान के सामने वाला बटन दबाकर BJP  को चुनने की अपील की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement