scorecardresearch
 

'सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी', पंजाब CM पर राहुल गांधी का आरोप

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगरूर में इंसाफ रैली में पहुंचे. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था, ड्रग्स की समस्या और केंद्र सरकार पर हमले किए. उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी सवाल उठाए और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर लोकसभा आने का आरोप लगाया.

Advertisement
X
राहुल गांधी ने संगरूर में 'इंसाफ रैली' को संबोधित किया. (Photo- ITGD)
राहुल गांधी ने संगरूर में 'इंसाफ रैली' को संबोधित किया. (Photo- ITGD)

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे हैं. यहां उन्होंने संगरूर में आयोजित इंसाफ रैली में पंजाब की कानून-व्यवस्था, ड्रग्स के मुद्दे और केंद्र सरकार पर हमले किए. इस दौरान राहुल गांधी ने पंजाब में नशे की समस्या पर बात की और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने साल भर पहले पंजाब में ड्रग्स बढ़ने की बात कही थी, तब कई राजनीतिक दलों ने कहा था कि उन्हें पंजाब की कोई समझ नहीं है. उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग और बुनियादी ढांचा होना जरूरी है, वरना ड्रग्स और गैंगस्टरवाद ही फैलेगा. आज राज्य में सिंथेटिक ड्रग्स सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है.

आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि AAP ने ड्रग्स खत्म करने का वादा किया था, लेकिन वो ऐसा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'वो लोकसभा में मेरे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे और सुबह 11 बजे भी उनके मुंह से शराब की बू आती थी.'

राहुल ने कहा कि शराब पीना उनका निजी मामला हो सकता है, लेकिन अगर आपको 'नशे' के खिलाफ लड़ना है, तो आपका सीएम हर शाम खुद नशा नहीं कर सकता. पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो यहां के दर्द को महसूस कर सके.

Advertisement

अमित शाह और पीएम मोदी पर भी हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह दावा करते हैं कि वो तीन साल में ड्रग्स खत्म कर देंगे, लेकिन तब तक वो गृह मंत्री नहीं रहेंगे क्योंकि यो सरकार एक साल के भीतर गायब हो जाएगी. उन्होंने सवाल किया कि अडानी के पोर्ट से जो ड्रग्स पकड़े गए थे, उसका क्या हुआ?

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी दावा करते हैं कि कांग्रेस देशद्रोही है. उन्होंने पीएम को किसी भी मंच पर बहस की चुनौती देते हुए कहा, 'मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी राष्ट्रविरोधी हैं और डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं.' 

राहुल गांधी ने आगे बताया कि वो दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता से मिले थे. उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी स्पीच के लिए कुछ प्लान बनाया था. लेकिन फिर सिद्धू मूसेवाला के पिता आए और मुझसे मिले और मैंने अपनी स्पीच का प्लान बदल दिया.'

सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले वो उनसे मिले थे. तब वो मूसेवाला को ज्यादा नहीं जानते थे, लेकिन वो एक बहुत ही टैलेंटेड इंसान थे. उन्होंने कहा, 'जब हम मिले थे, तभी मेरे मन में आया था कि वो एक खतरनाक जगह से आ रहे हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की 'वोट चोरी' रैली से गायब रहे 60 नेता, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने किया सस्पेंड

राहुल गांधी ने कहा कि बाद में उन्होंने मूसेवाला का गाना '295' सुना. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि किस तरह उनकी सुरक्षा वापस ली गई और दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई. राहुल ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बलकौर सिंह के बेटे के साथ जो हुआ, वोअब पंजाब में एक फैशन बन गया है और आज हर होनहार और प्रतिभाशाली नौजवान को गोलियों से उड़ाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement