शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें उनके मंच नाम सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) से बेहतर जाना जाता है. वह एक गायक और रैपर थे. पंजाबी संगीत और हिप-हॉप इंडस्ट्री के सबसे चर्चित गायकों में से एक थे. उन्होंने अपनी अनोखी गायकी और लेखनी से पंजाबी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
मूसेवाला की 29 मई 2022 को अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी (Sidhu Moose Wala Death).
उन्होंने निंजा द्वारा "लाइसेंस" गीत के लिए एक गीतकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और "जी वैगन" नाम से अपने गायन करियर की शुरुआत की.
2021 में, सिद्धू मूसेवाला ने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस पार्टी जॉइन की. उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा (Sidhu Moose Wala, Congress Member).
सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव (Mansa, Punjab) में हुआ था. उनके पिता का नाम भोला सिंह और मां का नाम चरण कौर है (Sidhu Moose Wala Family). उन्होंने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना से पढ़ाई की और 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया (Sidhu Moose Wala Education).
2022 तक उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले चल रहे थे. इनमें से दो मामले अश्लील दृश्यों से जुड़े थे. मूसेवाला की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें एक में उन्हें एके -47 का उपयोग करते हुए दिखाया गया था और दूसरे में उन्हें एक निजी पिस्तौल का उपयोग करते हुए देखा गया था (Sindhu Moose Wala Controversies).
मूसेवाला ने अपने ट्रैक "सो हाई" के साथ बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया. 2020 में, मूसेवाला का नाम द गार्जियन द्वारा 50 और आने वाले कलाकारों में रखा गया था. उनके दस गाने यूके एशियन चार्ट पर शीर्ष पर हैं, जिनमें से दो चार्ट में सबसे ऊपर हैं. उनका गाना "बंबिहा बोले" ग्लोबल यूट्यूब म्यूजिक चार्ट पर टॉप फाइव में शामिल था. 2021 में, उन्होंने मूसटेप को रिलीज किया, जिसमें से कैनेडियन हॉट 100, यूके एशियन और न्यूजीलैंड हॉट चार्ट सहित विश्व स्तर पर चार्ट में शामिल किए गए थे (Sidhu Moose Wala Songs Career).
पंजाब की रैली में राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को मंच के पास बुलाया और गायक से अपनी पहली मुलाकात, कांग्रेस में उनकी एंट्री, धमकियों और हत्या को याद किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मूसेवाला को निशाना बनाने वाली सोच अब पूरे पंजाब में घूम रही है और हुनरमंद लोगों को डराया जा रहा है.
पंजाब के संगरूर की रैली में राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए उनकी प्रतिभा, कांग्रेस में आने की इच्छा और हत्या का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सोच ने मूसेवाला की जान ली, वही आज पंजाब में हुनरमंद युवाओं को डरा रही है. वीडियो में जानें डिटेल्स.
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगरूर में इंसाफ रैली में पहुंचे. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था, ड्रग्स की समस्या और केंद्र सरकार पर हमले किए. उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी सवाल उठाए और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर लोकसभा आने का आरोप लगाया.
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर सचिन थापन की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, वे 17-18 दिनों से अन्न-जल त्यागने की बात कह रहा है और इलाज से भी इनकार कर रहा है. वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि सचिन ने कोई लिखित मांग नहीं दी. उसने नवरात्रों का हवाला देकर मौन व्रत की बात कही थी.
लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके गैंग का नेटवर्क लगातार चर्चा में है. अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले ने गैंगस्टर नेटवर्क के कथित ऑपरेटिंग मॉडल पर सवाल खड़े किए हैं. जांच के मुताबिक, कम उम्र के लड़कों को पैसे और बड़े गैंगस्टर्स से जुड़ने का लालच देकर अपराध में शामिल किया जाता है. सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी ऐसे पैटर्न की चर्चा हुई थी.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क काफी फैला हुआ है. इनका एक पैटर्न सामने आया है, वही पैटर्न सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अब टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में देखने को मिला. पैसे के लेन-देन में हवाला और कैश कूरियर का इस्तेमाल होता है.
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. टोरंटो में मूसेवाला के होलोग्राम कार्यक्रम के दौरान ढाई साल के बच्चे ने उनके मशहूर थापी अंदाज की नकल की थी. इसी कार्यक्रम में बंदूक चलाने जैसे इशारे करने को लेकर मानवाधिकार संगठन ने माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. संगठन ने बच्चे की सुरक्षा के लिए जांच, काउंसलिंग और जरूरी कदम उठाने की मांग की है.
टोरंटो में 'साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर' की ओपनिंग नाइट में सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई, छोटा सिद्धू ने दिवंगत गायक के सिग्नेचर स्टेप को दोहराकर सबका ध्यान खींचा. इस इवेंट के कई क्लिप वायरल हो गए हैं.
FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है. गोल्डी का नाम कई हाई प्रोफाइल मर्डर मामलों में शामिल है, जिनमें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को टारगेट करना शामिल है. वो खालिस्तानी आतंकी गतिविधियों और कनाडा में कई संगीन अपराधों का भी आरोपी है.
सिद्धू मूसेवाला... एक सिंगर, जिसकी आवाज संगीत से निकलकर कभी पंजाब की पहचान बनी तो कभी और राजनीति तक पहुंची. अब उनके गाने एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म Punjab '95 (सतलुज) ने जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी को फिर चर्चा में ला दिया है. लेकिन कुछ साल पहले सिद्धू मूसेवाला ने अपने विवादित गाने SCAPEGOAT में खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर (बीबी खालड़ा) का नाम लेकर नई बहस छेड़ दी थी.
पंजाब में एक बार फिर सियासत गरमा गई है और इस बार वजह बनी है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' है. सीरीज के टीजर रिलीज के बाद कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ने इस सीरीज का कड़ा विरोध जताया और इसपर बैन लगाने की मांग भी शुरु कर दी.
सिद्धू मूसेवाला की मौत मई 2022 में हुई थी और अब 4 साल बाद उनका वर्ल्ड टूर होने जा रहा है. इस वर्ल्ड टूर में होलोग्राम टेक्नोलॉजी से उनकी लाइव इमेज तैयार की जाएगी. यह वर्ल्ड टूर भारत समेत 8 देशों में होगा. इसका टीजर जारी हो चुका है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की मांग को लेकर उसके वकील ने मानसा अदालत में अर्जी दायर की है. वकील ने आरोप लगाया कि मानसा पुलिस प्रोडक्शन वारंट लाने में विफल रही है. तिहाड़ जेल से अनमोल को पंजाब लाकर पूछताछ कराने की गुहार लगाई गई है.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चार साल बाद पंजाब में सुरक्षा वापसी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. एक अंतरराष्ट्रीय पंजाबी गायक ने दावा किया है कि सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद उसकी सुरक्षा हटा ली गई है. गायक ने लॉरेंस गैंग से खतरे का दावा करते हुए इसे राजनीतिक कदम बताया.
Delhi पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रेकी करने वाले और दिशा पाटनी के घर फायरिंग के लिए हथियार मुहैया कराने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है.
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने बेटे के सोशल मीडिया हैंडल से हो रही आय में गड़बड़ी और इंसाफ में देरी के विरोध में SSP दफ्तर पहुंचकर धरना दिया. परिवार का आरोप है कि छह महीने पहले दी गई शिकायत पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई और बेटे की कमाई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.
पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि विदेश में बैठे बेटे के फिरौती के कारोबार को भारत में उसके माता-पिता ही संभाल रहे थे. अदालत ने दोनों को 30 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट गाना 'बरोटा' रिलीज हो गया है. गाने को बहुत तगड़ा रिस्पॉन्स मिला और देखते ही देखते गाना ट्रेंड लिस्ट में आ गया. सिंगर की आवाज ने एक बार फिर फैंस को इमोशनल कर दिया है.
Who is Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर भारत के कई राज्यों में केस दर्ज हैं. उस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी कराने का भी आरोप है.
मूसेवाला के इंस्टा हैंडल पर 1 साल के शुभदीप की फोटो सामने आई है. नन्हे शुभदीप की क्यूटनेस जरा भी कम नहीं हुई है.