पश्चिम बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी को प्रचंड जीत की बधाई दी है. उन्होंने इसे बंगाल में ऐतिहासिक जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप का नतीजा करार दिया.
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पूरे BJP परिवार को शानदार चुनाव नतीजों पर बधाई, पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और अहम जीत मिली है जो सच में बहुत खास है. असम और पुडुचेरी के नतीजे लोगों के विकास और मजबूत शासन में लगातार भरोसे को दिखाते हैं.'
राघव चड्ढा ने आग कहा, 'ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम लीडरशिप, गृह मंत्री अमित शाहृ के स्ट्रेटेजिक विजन और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पूरी कोशिशों का सबूत है. एक मजबूत, ज्यादा विकसित भारत की चाहत रखने वाले हर नागरिक की जीत?'
राघव चड्ढा हाल ही में आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने 6 अन्य आप सांसदों समेत बीजेपी जॉइन की थी. इनमें संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, और विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम शामिल हैं.
200 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी आगे
बता दें कि बीजेपी बंगाल के चुनावी नतीजों के रुझानों में 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर आज मतगणना चल रही है. सरकार बनाने के लिए पार्टी को सिर्फ 147 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में 200 का आंकड़ा पार करके बीजेपी बंगाल में सरकार बनाती नजर आ रही है और टीएमसी का राज खत्म होता दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी के 5 'धुरंधर', जिनकी रणनीति से ढह गया ममता का अभेद्य किला
बंगाल में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत पर पीएम मोदी मे भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद किए जाएंगे. जनता की ताकत की जीत हुई है और BJP की अच्छे शासन की राजनीति की जीत हुई है. मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं.'