scorecardresearch
 

पहले मिलाया हाथ, फिर बातचीत... चर्चा में है PM मोदी और मनीष तिवारी की ये तस्वीर

चंडीगढ़ में शुक्रवार को पीएम मोदी और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की मुलाकात चर्चा में आ गई. मंच पर दोनों नेता खूब गर्मजोशी से मिले. पंजाब कांग्रेस में टकराव को देखते हुए सोशल मीडिया पर इस हैंडशेक की चर्चा हो रही है.

Advertisement
X
पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात लंबी रही. (Photo: Social media)
पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात लंबी रही. (Photo: Social media)

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की चर्चा हो रही है. पंजाब कांग्रेस में चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच टकराव को देखते हुए इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. 

मनीष तिवारी चंडीगढ़ से सांसद हैं, इसलिए शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के तहत उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. गौरतलब है कि मनीष तिवारी ने पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था. इस पोस्ट की काफी चर्चा हुई थी. 

शुक्रवार को पीएम मोदी चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन कर रहे थे. 

इस दौरान पीएम मोदी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में एक सभा को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने हेल्थकेयर, शिक्षा और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी.

मंच पर चंडीगढ़ के कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया, फिर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. इस दौरान बीजेपी नेता जेपी नड्डा भी मौजूद थे. 

Advertisement

PEC के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद थे. 

मनीष तिवारी ने कुछ दिन दिन पहले एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, "है बड़ा कोई  अवगुण  उसमे जिसे कोई हुनर आवे." उन्होंने आगे लिखा, "काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की इनसिक्योरिटीज़ के लिए कोई एंटीडोट होता! साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगा कि कांग्रेस ने मुझे पिछले 45 सालों में बहुत कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी एडल्ट ज़िंदगी दशकों से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सेवा में लगा दी है. जो होगा, होगा, जो होगा, होगा. कांग्रेस द्वारा पंजाब के लिए नए वर्किंग प्रेसिडेंट और पोल पैनल अपॉइंट करने पर मनीष तिवारी को बाहर कर दिया गया."

माना जा रहा है कि मनीष तिवारी ने इस पोस्ट के जरिये पार्टी आलाकमान से अपनी नाराजगी जाहिर की थी. हालांकि 16 जुलाई को मनीष तिवारी कांग्रेस की एक मीटिंग में शामिल हुए थे. इस मीटिंग में सोनिया गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement