scorecardresearch
 

पश्चिमी यूपी से सपा में बंपर जॉइनिंग: चुनाव से पहले अखिलेश यादव 'सुपर एक्टिव'

समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई नए नेताओं को शामिल कराया गया. इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत पर गंभीर आरोप लगाए. सपा दफ्तर में बीजेपी के 'पाप के मटके' रखकर वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोला गया.

Advertisement
X
लखनऊ पार्टी कार्यालय में अखिलेश का संबोधन (Photo- X/SP)
लखनऊ पार्टी कार्यालय में अखिलेश का संबोधन (Photo- X/SP)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के खिलाफ तीखा हमला बोला. इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने सपा का दामन थामा. राजपाल सैनी, हरबीर मालिक समेत अन्य का सपा में स्वागत किया गया. सपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के 'पाप के काले घड़े' रखे, जिन पर वोट चोरी और भ्रष्टाचार लिखा था. अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर वोट चोरी की साजिश रच रहा है. उन्होंने फर्जी डुप्लीकेट वोटरों का पर्दाफाश करते हुए 2027 चुनाव में जीत का संकल्प जताया.

पश्चिमी यूपी के दर्जनों नेता सपा में शामिल

सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं का जमावड़ा दिखा. पूर्व प्रत्याशी सिवान सैनी, राजपाल सैनी, पवन सैनी, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक, शुभेंद्र आचार्य, संजीव प्रधान, राजेंद्र मलिक, विजेंद्र मलिक, शुभम मलिक और राजनेंद्र सिंह सपा में शामिल हुए. सांसद इकरा हसन भी वहां मौजूद रहीं.

24 घंटे में गन्ना भुगतान की घोषणा

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने संबोधन में कहा कि पीडीए वर्ग का नौजवान और परेशान किसान अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर किसानों का गन्ना भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा और सपा को बड़ी सफलता मिलने जा रही है.

'पाप के घड़े' और वोट चोरी का आरोप

बीजेपी के घड़ों के जवाब में सपा ने भी काले मटके प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखे, जिन पर वोट चोरी, मंदिर में चोरी और जीएसटी बंदी लिखा था. अखिलेश ने कहा कि भाजपाइयों के पापों के मटके भर चुके हैं और अब टैंकर आएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर वोट की चोरी कर रहे हैं.

Advertisement

विकास यादव के 10 फर्जी वोट के पर्दाफाश का दावा

अखिलेश यादव ने विकास यादव नामक युवा को सामने लाकर दावा किया कि उसके नाम पर 10 फर्जी वोट बना दिए गए हैं. विकास एक वोट डालेगा जबकि बीजेपी बाकी 9 वोटों से हेराफेरी करेगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग नहीं बल्कि 'मुचवा' बन चुका है जो बड़ी गलतियों को छुपा रहा है.

'SSR का उल्टा होगा RSS', अखिलेश का हमला

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी अपनी साजिश में नाकाम होकर अब SSR कराने जा रही है, जिसका उल्टा RSS होगा. उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी एक ही बार में चोरी करना चाहती है. उन्होंने चेतावनी दी कि पीडीए के प्रहरी बीजेपी और चुनाव आयोग की साजिशों को कामयाब नहीं होने देंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement