केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की भारी बढ़त मिलती दिख रही है. सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को बड़ा झटका लग सकता है.
बता दें कि केरल की 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था. बहुमत के लिए 71 सीटें जरूरी हैं. शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक, यूडीएफ आगे है, जबकि एलडीएफ करीब 50 सीटों पर सिमटते दिख रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए कुछ ही सीटों पर आगे है.
एलडीएफ के मुखिया और मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन अपने गढ़ धर्मदम सीट पर यूडीएफ उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं. कई मंत्रियों की भी हार की संभावना दिख रही है. केरल में आमतौर पर सत्ता बारी-बारी से बदलती रही है. ऐसे में सबकी निगाहें फाइनल परिणामों पर टिकी हैं.
केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
यहां केरल की सभी विधानसभा सीटों की जानकारी दी जा रही है. आप राज्य की जिस विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम देखना चाहते हैं, नीचे दिए गए बॉक्स में सर्च करके देख सकते हैं. आइए देखते हैं किस सीट से कौन सी पार्टी का उम्मीदवार को बढ़त मिल रही है.