scorecardresearch
 

‘असम की जनता ने पेड़ा बना दिया’, प्रचंड जीत के बाद CM हिमंता का पवन खेड़ा पर तंज

हिमंता बिस्वा सरमा ने असम में BJP की प्रचंड जीत के बाद पवन खेड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने उनका पेड़ा बना दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बयानों से लोग भावनात्मक रूप से आहत हुए और इसका असर नतीजों में दिखा. BJP गठबंधन ने 100 से अधिक सीटें जीतीं, जबकि पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया.

Advertisement
X
असम चुनाव में एनडीए ने 101 सीटें जीती हैं. (File Photo- Social Media)
असम चुनाव में एनडीए ने 101 सीटें जीती हैं. (File Photo- Social Media)

असम विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का आत्मविश्वास चरम पर नजर आया. विधानसभा परिसर में पहुंचकर उन्होंने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में न सिर्फ जीत का जश्न मनाया, बल्कि कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला.

दरअसल, असम चुनाव में एनडीए ने 101 सीटें जीती हैं. इसमें असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीती हैं. वहीं बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत के आंकड़े 64 से पार कर लिया है. पार्टी के खाते में 82 सीटें गई हैं. कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं. ये सभी सीटें जीतने वाले उम्मीदवार मुसलमान हैं. 

सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर निशाना साधते हुए कहा, 'असम की जनता ने पहले ही उनका पेड़ा बना दिया है.' उन्होंने आरोप लगाया कि खेड़ा के बयानों से राज्य की जनता भावनात्मक रूप से आहत हुई थी, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के आरोपों ने उल्टा असर किया और लोगों ने BJP के पक्ष में मतदान किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर इस तरह के बयान नहीं दिए गए होते, तो कांग्रेस के कुछ नेताओं की स्थिति बेहतर हो सकती थी.

Advertisement

चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि BJP और उसके सहयोगियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया है, जो पिछले चुनावों की तुलना में बड़ी उपलब्धि है.

सरमा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी की सीटें काफी सीमित रह गई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के ज्यादातर विजयी उम्मीदवार एक ही समुदाय से आते हैं, हालांकि उन्होंने इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने से बचने की बात भी कही.

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की जीत है. 2016 और 2021 में भी हमारी सरकार बनी, लेकिन इस बार हमें अपने दम पर बहुमत मिला है, जो असम की जनता के विश्वास को दिखाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement